बाराबंकी में कुशवाहा का आगमन आज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_944.html
बाराबंकी। नगर के राजकमल पैलेस में जन अधिकार मंच पदाधिकारियों द्वारा एक
प्रेस वार्ता आयोजित की गयी। जन अधिकार मंच बाराबंकी के तत्वाधान में
पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की जन सम्पर्क यात्रा का स्वागत
कार्यक्रम 25 जून को सुबह 10 बजे राजकमल पैलेस में आयोजित किया गया है।
जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि बाबू सिंह कुशवाहा का एक
लम्बा राजनैतिक अनुभव रहा है। सभी वर्गों में श्री कुशवाहा की पकड़ व
पहचान है। उन्होने समाज के अतिपिछड़ों, दलितों, शोषितों, गरीबों, किसानों,
मजदूरों तथा छात्रों संविदाकर्मियों आदि को साथ जोड़कर उन्हे न्याय दिलाने
के लिये जनअधिकार मंच का गठन किया है तथा पूरे प्रदेश में जन सम्पर्क
यात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम कर रहे है। इस क्रम में पूरे
प्रदेश में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। बाराबंकी के लोगों के द्वारा 25
जून को सफेदाबाद में स्वागत करते हुए यह जनसम्पर्क यात्रा राजकमल पैलेस
में प्रातः 10 बजे जनसभा में परिवर्तित हो जायेगी। जिसमें कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से आशाराम मौर्य, रमाशंकर मौर्य, अमित
कुमार, पवन कुमार गुप्ता, अम्बरीश शास्त्री, सुभाष मौर्य, कालीचरन
कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी रत्नाकर मौर्य, केतन मौर्य आदि विशेष रुप
से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे।
