गरीबों के मन की बात समझती है भाजपा: प्रियंका
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_217.html
बाराबंकी। विधानसभा कुर्सी में उज्जवला योजना के अन्तर्गत विभिन्न जगहों
पर निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की
मुख्य अतिथि सांसद प्रियंका सिंह रावत का उपस्थित कार्यकर्ताओं व
ग्रामीणों के साथ महिलाओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम
को सम्बोधित करते हुए सांसद ने केन्द्र सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की
तुलना विगत 60 वर्षो से करते हुए कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वह खोया हुआ सम्मान वापस मिल रहा है। जिसे
भ्रष्टाचार के दलदल में लुटा दिया गया था। केन्द्र सरकार की नित्य नई
योजनाओं से देश का गरीब, किसान, दलित, पिछड़े स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने
का सफल प्रयास कर रहा है। वह दलित परिवार जो धन के अभाव में अपनी प्रतिभा
को विकसित नही कर पा रहे थे। अब उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के
लिए आर्थिक मदद बिना गारण्टी के शिक्षा एवं स्वरोजगार हेतु ऋण मुहैया
कराया जा रहा है। उज्जवला योजना की शुरूआत कर गरीब महिलाओं को स्वास्थ्य
एवं स्वच्छ रसोई के साथ प्रदूषण मुक्त राष्ट्र बनाये जाने की दिशा में
सफल कार्य किया है। इस क्रम में विकास खण्ड निन्दूरा के अशोका विद्या
मंदिर में प्रोपाराइटर हिना तालिब-नूर भारत गैस सर्विस व मोहसण्ड गैस
एजेन्सी के रामचन्द्र रावत द्वारा आयोजित निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण
समारोह में सांसद ने लगभग 250 गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित कियें
तथा बड्डूपुर में भारत गैस एजेन्सी के प्रबन्धक अशोक वर्मा द्वारा आयोजित
कार्यक्रम में लगभग 105 गैस कनेक्शन सांसद द्वारा पात्र महिलाओं को
उपलब्ध करायें गयें। इस अवसर पर शेखर हरायण, जयपाल यादव, बृजेश रावत,
गौरव सिंह, अमित वर्मा, अंजू खाम्भा, रामनाथ मौर्य, विरेन्द्र सिंह
‘पिन्टू’, सत्यनाम वर्मा, रामसुचित वर्मा, विशाल सिंह, लल्ला प्रसाद
कनौजिया, राम करन प्रधान सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

