aajtaktimes

सीएचसी बड़ा गांव में न है डाक्टर और न ही है दवाई

अजमी रिज़वी
मसौली, बाराबंकी। चिकित्सकों की कमी के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
बड.ागांव की लड.खड.ाती स्वास्थ्य सुविधा मरीजों के लिए भारी साबित हो रही
है प्रतिदिन ओपीडी में उमड.ने वाली मरीजों की भीड. को डाक्टरों की कमी का
दंश झेलना पड. रहा है। उल्लेखनीय हो कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य
सुविधा उपलब्ध कराने वाली सीएचसी बड़ागांव आदर्श सीएचसी के रुप मे जानी
जाती रही है। चिकित्सकों एवं स्टाफ से लकदक रहने वाली सीएचसी बड़ागांव में
ग्रामीणों को 24 घण्टे इलाज की वयवस्था मिलती थी। परन्तु जिले के वरिष्ठ
अधिकारियों को सीएचसी बड़ागांव को ऐसी नजर लगी कि वर्तामान समय मे मात्र
तीन चिकित्सको के सहारे ओपीडी एवं इमरजेंसी का संचालन हो रहा है।
चिकित्साधिक्षक सहित आधा दर्जन से अधिक चिकित्सकों से लकदक रहने वाली
सीएचसी बड़ागांव के वरिष्ठ चिकित्सक डा. जाकिर हुसैन का रामनगर, डा. एस के
कनौजिया का सीएचसी देंवा तबादला हो गया है। वहीं अस्पताल में तैनात डा.
मदेशिया को जिला अस्पताल से संम्बद्ध करने के अलावा डा. चेतन पराशर व एक
मात्र तैनात महिला चिकित्सक डा. अल्का कटियार के टेªनिंग पर चले जाने से
अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ा गयी है। वर्तमान में मात्र तीन
चिकित्सक डा. अनिल कुमार दीक्षित, डा. विजय कुमार व डा. हाशिम अन्सारी के
सहारे 250 से 300 मरीजों को ओपीडी में देखने के अलावा इमरजेंसी में भी
मरीजों को देखना पड. रहा है। वहीं सीएचसी बड़ागांव में तैनात दो
फार्मेसिस्टों में एक मात्र चीफ फार्मेसिस्ट मनोज कुमार राही से ओपीडी
सहित रात्रि में इमरजेंसी में भी काम लिया जा रहा है।

                        दो साल नहीं स्टाफ नर्स
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड.ागांव में तैनात तीन स्टाफ नर्सो का
एक-एक कर तबादला हो जाने के बाद बीते दो वर्षो से अस्पताल में स्टाफ
नर्सो की तैनाती नही है प्रसव के लिए आने वाली मरीजो को दाइयो सहारे छोड
दिया जाता है बीते कई महीनो से सीएचसी बडागांव मे प्रसव का कार्य बन्द है
एक ओर सरकार जच्चा-बच्चा मृत्युदर को कम करने के लिए से संस्थागत प्रसव
के लिए हो-हल्ला मचा रही है वहीं आदर्श सीएचसी बड.ागांव में प्रसव कार्य
बन्द है और प्रसव के लिए महिलाओं को दर-दर भटकना पड. रहा है जिसमे आशा
बहुओं की खूब चांदी रहती है जो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्राइवेट
अस्पतालों में भर्ती कराकर मोटी रकम वसूलती हैं।
आंख के मरीजो के लिए नही चिकित्सक
दो वर्ष पूर्व सीएचसी बड़ागांव में तैनात आई चिकित्सक डा. आशीष कुमार गोयल
का तबादला हो जाने के बाद अभी तक किसी भी नेत्र चिकित्सक की तैनाती न
हाने से आंख के मरीजो को दर-दर भटकना पड.ता है।
सदस्यता अभियान आज से
बाराबंकी। महिला सदस्यता अभियान का आयोजन नगर महिला कांग्रेस कमेटीं
द्वारा आयोजित 25 जून को नगर अध्यक्ष सना मुही के आवास पर सांसद डा. पीएल
पुनिया के आशीर्वाद व निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। जिसका
उद्देश्य ज्यादातर महिलाओं को कांग्रेस कमेटी का हिस्सा बनाकर महिला
संगठन को मजबूती प्रदान करना व महिलाओ के हित में कार्य करना और कांग्रेस
पार्टी को 2017 में भारी मतों से विजय बनाकर कांग्रेस पार्टी का पंचम
लहराना है। 26 जून को महिला सदस्यता कार्यक्रम राज्यसभा सांसद डा. पीएल
पुनिया के आवास पर सम्पन्न होगा। जिसमें महिलाएं कांग्रेस पार्टी में
सदस्यता ग्रहण करेंगी। उनका स्वागत व सदस्यता पत्र सांसद जी द्वारा दिया
जायेगा। इस कार्यक्रम के सहयोगी जिलाध्यक्ष मंजू दिक्षित, नगर अध्यक्ष
सना मुही, उपाध्यक्ष इशरत जहां, आयशा खान, गीता मिश्रा, महासचिव परवीन,
सचिव रूखसार खान, शबाना, मीना, गीता देवी, सीता सिंह कांग्रेस पार्टी को
मजबूत बनाएंगी।

Related

UP 4830888978368669136

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item