बाजपुरा पक्के पुल के लिए पांचवे दिन भी जारी रहा जल सत्याग्रह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_190.html
हैदरगढ़ बाराबंकी। बहुप्रसिद्ध श्री बाबा टीकाराम समाधी स्थल के
परिक्षेत्र में बहने वाली आदि गंगा गोमती पर बाजपुरा पक्का पुल बनाये
जाने को लेकर आज पाचवें दिन भी ग्रामीणों का जलसत्याग्रह जारी रहा। इस
दौरान आज यहां पर जागो भारत के अध्यक्ष राजू भैया व अन्य कई सामाजिक
संगठनों व राजनैतिक दलों के लोगों ने भी पहुंचकर पुल बनने का समर्थन
किया। श्री बाबा टीकाराम क्षेत्र में इस समय बाजपुरा पक्का पुल बनाये
जाने का आन्दोलन जोर-शोर से चल रहा है। बाबा टीकाराम सेतु निर्माण संघर्ष
समिति के बैनर तले बीती 21 जून से जल सत्याग्रह स्थानीय ग्रामीणों के
द्वारा किया जा रहा है। इसका अब तक कई नेता व सामाजिक कार्यकर्ता तथा
गणमान्य नागरिक समर्थन कर चुके हैं। समिति के सोनू सिंह, मनोज सिंह सहित
कई अन्य कार्यकर्ता इसे धार देने में जुटे हुए हैं। मांग की जा रही है कि
यहां पर पीपा पुल के स्थान पर पक्का पुल बनवाया जाये। जिससे क्षेत्र के
सैकड़ों गांवा के लोगों को जिला मुख्यालय तथा लखनऊ एवं फैजाबाद के आवागमन
में नाहक की दूरी न तय करनी पड़े। इसी क्रम में आज जागो भारत के अध्यक्ष
कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया भी जल सत्याग्रह आन्दोलन का समर्थन करने
पहुंचे। जल सत्याग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि यह हैरानी का विषय है कि
ग्रामीण पांच दिनों से मां गोमती की गोद में बैठकर जल सत्याग्रह कर रहे
हैं और सांसद व विधायक इसकी अब तक सुध न ले सके। जबकि एक समय ऐसा आता है
जब यह नेता एक-एक वोट की खोज में मतदाताओं की चौखट पर नाक रगड़ते दिखाई
देते हैं। उन्होंने बाजपुरा घाट पर पक्का बनाये जाने की मांग का पूर्ण
समर्थन किया तथा यह भी कहा कि वे अपने स्तर पर इस मामले को ऊपर तक ले
जायेंगे। इस दौरान उनके साथ पत्रकार सूर्यप्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, आशीष
सिंह, रामानंद सिंह, लक्ष्य फाउंडेशन के पियुष मिश्रा, युवा नेता बृजेश
मिश्रा, पूर्व प्रधान रामअधार यादव, सुखनंदन यादव, रामकुमार सैनी,
प्रहलाद कश्यप, प्रधान सुशील जायसवाल सहित तमाम लोग पहुंचे। जबकि दूसरी
ओर भाजपा नेता श्रीमती रानी कनौजिया आज भी यहां पर तमाम महिलाआंे के साथ
पक्का पुल बनाये जाने के समर्थन में जल सत्याग्रह करती दिखाई दीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को अपना वादा पूरा करना चाहिए कोई इधर
झाकने नहीं आया यह चिन्ता का विषय है। खास बात यह भी थी कि ग्रामीण व जल
सत्याग्रही इस दौरान तहसील व जिला प्रशासन से भी काफी गुस्सा दिखे। जिसके
चलते यहां भ्रष्ट प्रशासन मुर्दाबाद का भी नारा लग रहा था। जल सत्याग्रह
करने वाले ग्रामीण बाबा जी ने पुकारा है पक्का पुल हमारा है के नारे लगा
रहे थे। वहीं दूसरी ओर यहां पहुंचे राजू भैया का जोरदार स्वागत ग्रामीणों
के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष टीकाराम सेतु निर्माण समिति मनोज
सिंह लालू रावत अमित मिश्रा, अनूप अग्रवाल, देव आर्या, मन्नू मिश्रा,
संजय सिंह, पप्पू सिंह, सदस्य क्षेत्र पंचायत मनीष तिवारी, धुन्नी यादव,
रूपेश सिंह, भगवान दत्त मिश्रा, मंगल साहू, त्रिभुवन सिंह, राहुल मिश्रा
सियाराम, बच्चा राम मिश्रा सहित सैकडो की संख्या मंे ग्रामीण उपस्थित थे।
इसके अलावा सबका यूनाईटेड दल रामेश्वर लोधी भी अपने साथियों के साथ यहां
पहुंचे और ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया।

