aajtaktimes

हादसे में दो की मौत, चार गंभीर

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुघर्टनाओं में दो युवकों
की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि चार गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों में
एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने लाशों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के
लिये भेज दिया है। जबकि घायलों को पहले जिला अस्पताल बाद में दो लोगों को
लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया। पहली घटना आज दोपहर 12 बजे थाना
कोठी क्षेत्र के ग्राम बुधनई में घटी। यहां पर कस्बा सिद्धौर के लम्बोआ
निवासी देशराज अपने दो दोस्तों माता प्रसाद और रामजस को अपनी मोटर साइकिल
पर बैठाकर के केसरगंज चौराहे से कोठी जा रहा था। बुधनई चौराहे के पास
सामने से आ रही दीपक वर्मा निवासी मीरापुर गढ़ी थाना जैदपुर अपनी पत्नी
कंचन वर्मा को बैठाकर नई सड़क की तरफ आ रहा था। दोनो मोटर साइकिलों में
सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें देशराज की गाड़ी पर पीछे बैठे रामजस की मौके पर
ही मौत हो गयी। जबकि गाड़ी पर सवार सभी लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।
स्थानीय नागरिकों ने पहले 108 नम्बर डायल करके सूचना दी लेकिन डेढ़ घण्टे
तक सरकारी एम्बुलेंस नही आयी। मजबूरी मंे वहां के नागरिकों ने अपने निजी
साधनों से सभी घायलों को पहले सीएचसी कोठी और वहां डाक्टरों ने घायलों को
जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सबसे गौरतलब बात यह भी रही कि कोठी थाने की
पुलिस भी दो घण्टे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। दूसरी घटना कोतवाली नगर
क्षेत्र में आज सुबह 4ः30 बजे फैजाबाद हाइवे पर यादव होटल के सामने घटी।
हुआ यूं कि जनपद उन्नाव के थाना अचलगंज के ग्राम केदारखेड़ा निवासी अंकित
कुमार यादव पुत्र हरिशंकर यादव डीसीएम गाड़ी पर प्लास्टिक लादकर कानपुर से
गोरखपुर जा रहा था। यादव होटल के पास अचानक गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और
गाड़ी सड़क किनारे खडे़ ट्रक से जा भिड़ी। जिसको मौके पर ही डीसीएम चालक
अंकित की मौत हो गयी।

Related

UP 49769736696449092

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item