नाली विवाद में चाचा भतीजे ने जमकर मचाया उत्पात
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_706.html
बाराबंकी। जल निकासी की नाली का निर्माण बलपूर्वक बंद कराने वाले दबंग
चाचा भतीजे के विरूद्ध कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता के घर पहुंची
पुलिस ने जमकर तांडव मचाया।अपनी व्यथा कहने पर पुलिस ने शिकायत कर्ता के
घर की महिलाओ को काफी भला बुरा कहा। हद तो तब हो गई जब तमाशबीन एक किशोर
को पुलिस कर्मियो ने कई चांटे जड़ दिए। पीड़ित पक्ष ने क्षेत्राधिकारी
रामसनेहीघाट से मामले की शिकायत की है। मामला असंद्रा थाना क्षेत्र के
वलीनगर मजरे मंसारा का है यहां के निवासी अजमत उल्ला के दरवाजे से उसकी
बाग तक ग्राम प्रधान द्वारा जलनिकास के लिये पक्की नाली का निर्माण कराया
जा रहा था। नाली के मोलहे के दरवाजे के निकट पहुचते ही मोलहे व उसके
भतीजे सलमान ने रोक लगवा दी। दबंग चाचा भतीजे के विरोध करने से नाली
निर्माण का काम रूक गया। निर्माण कार्य बंद होने पर अजमत उल्ला ने ग्राम
प्रधान से लेकर पुलिस तक से शिकायत की लेकिन विपक्षी सलमान की थाने तक
पहुंच होने के कारण कोई कार्रवाई नही हुई उल्टे सलमान के इशारे पर
असंद्रा पुलिस रविवार को वली नगर जा पहुंची। पुलिस को आये देख अजमत उल्ला
के घर की महिलाएं चाचा भतीजे की ज्यादती बताने लगी और नाली बनवाने की
गुहार लगाई। पुलिस ने अनसुनी कर महिलाओ को भला बुरा कहना शुरू कर दिया
जमकर तांड़व मचाने के बाद भी पुलिस कर्मी चले गये। जाने से पूर्व मौके पर
तमाशबीन गांव के ही शादाब को एक पुलिस कर्मी ने अकारण कई चांटे जड़ दिए।
वह अपना दोष भी नही समझ पाए। नाली का काम बंद कराने वाले दबंगो के खिलाफ
कुछ करने के बजाए उल्टे पुलिस शिकायत कर्ता के घर वालो को नसीहत देकर चली
आई। पीड़ित ने बताया कि थाने के दरोगा मदनलाल कई सिपाहियो के साथ उसकी गैर
मौजूदगी में घर गए महिलाओ के साथ अभद्रता की। उसने बताया कि उक्त
पुलिसकर्मी हमेशा विपक्षी सलमान की दुकान पर बैठे रहते है। पीड़ित का आरोप
है कि सलमान के कहने पर उक्त एसआई व सिपाहियों ने यह कारनामा किया है। इस
सम्बन्ध में उप निरीक्षक मदनलाल का कहना है कि अजमतउल्ला ने बांस बांधकर
रास्ता बन्द कर दिया था। मौके पर जाकर रास्ता खुलवाया गया है। उन्होने
महिलाओं के साथ अभद्रता करने की बात को पूरी तरह से गलत बताया है।