aajtaktimes

ग्रामीणों ने की मुख्यमंत्री से शिकायत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम पंचायत की सुरक्षित जमीन पर अवैध कब्जा कर विद्यालय
चलाने वाले दबंग के विरूद्ध कार्रवाई करने में तहसील प्रशासन स्वयं को
असहाय महसूस कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेज
कर दोषियो के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामला तहसील हैदरगढ़
क्षेत्र की ग्राम पंचायत कादिरपुर का है। कई वर्षो पूर्व गंाव के निवासी
एक दबंग ने ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 140 में स्थित घूर गड्ढ़े की
जमीन तथा गाटा संख्या 139 में स्थित नवीन परती की जमीन पर कब्जा कर लिया
और अवैध निर्माण करवा कर एक कमरा बनवा लिया इतना ही नही चहारदीवारी भी
बनवा ली। इसके बाद गेट लगवाकर विद्यालय का बोर्ड टांग दिया सड़क किनारे की
कीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा देखकर ग्रामीणो ने विरोध करना शुरू कर
दिया और अवैध कब्जा हटाने के लिए शिकायती पत्र देना शुरू कर दिया लेकिन
क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो ने कुछ नही किया। इन दोनो की कार्रवाई सिर्फ
मौका मुआयना तक ही सीमित रही। पूर्व प्रधान हो या वर्तमान प्रधान किसी ने
भी जमीन को खाली कराने का प्रयास नही किया। 7 जून को ग्रामीणो ने तहसील
दिवस में फिर इसकी शिकायत की लेकिन विद्यालय संचालक के रसूख के चलते
राजस्व कर्मी अवैध कब्जा हटवाने की हिम्मत नही जुटा पा रहे है। शिकायत
कर्ताओ का आरोप है कि लेखपाल इस अवैध कब्जेदार से मिला हुआ है तभी तमाम
शिकायतो के बाद भी कोई कार्रवाई नही हो रही है। लेखपाल की मेहरबानी से
अवैध रूप से काबिज इस दबंग के हौसले बुलंद है।

Related

UP 446705231892920580

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item