मदरसें में लगी आग, कांग्रेसियों ने किया निरीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_989.html
बाराबंकी। थाना कोठी अन्तर्गत बीती रात अराजकतत्वों ने एक मदरसे में आग
लगा दी। जिसमें हजारो रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मुकदमा
दर्ज करके जांच पड़ताल शुरु कर दी है। वहीं घटनास्थल का कांग्रेसी नेता
विजयपाल गौतम ने निरीक्षण कर उक्त घटना की कड़े शब्दों की निन्दा की।
जानकारी के अनुसार थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम सेमरावां में स्थित मदरसा
वारिसुल उलूम अशरफिया में बीती रात अराजकतत्वों ने आग लगा दी। मदरसे मंे
रखा फर्नीचर व अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। आज सुबह जब इसकी
जानकारी मदरसे के मौलाना मो. मुजीम को हुई तो उन्होने थाने में इसकी
सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शरु कर दी। अग्निकाण्ड की सूचना मिलने पर
अनुसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष व जैदपुर विधानसभा विजयपाल गौतम ने अपने
अन्य साथी क्रमशः केके शास्त्री, रामहरख रावत, विन्द्रा प्रसाद रावत,
मोनू सिंह, भुलान सिंह के साथ मौके पर गये और इस घटना की कड़े शब्दो में
निन्दा की। श्री गौतम ने कहा कि भाजपा और सपा के नेता प्रदेश में जातिगत
राजनीति बोकर भाईचारा मिटा रहे हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी
पार्टी है जो सभी वर्गो को साथ में लेकर चलती है। उन्होने इस अग्निकाण्ड
के पीछे जिसका हाथ है उसको जल्द से जल्द पकड़ने की बात कोठी पुलिस से की।
अवैध जमीन पर संचालित है शिक्षा का मंदिर

