अति पिछड़ा वर्ग ने किया प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_503.html
बाराबंकी। एकलव्य अति पिछड़ा वर्ग जनसेवा समिति की बैनर तले गन्ना संस्थान
में सैकड़ो लोगों ने प्रदर्शन कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से
प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा। इस मौके पर बोलते हुए समिति के संरक्षक
सत्यनाम निषाद ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार के मुखिया पिछड़े वर्ग
से जुड़े हैं। लेकिन इसके बाद भी मुखिया ने मल्लाह, कहार, गोड़िया,
कुम्हार, मुराव, तेली, तमूली, गुप्ता, लोध सहित 17 जातियंा जो आज हर वर्ग
में पिछड़ी हैं। लेकिन इसके बाद भी प्रदेश सरकार ने इन जातियों के लिये
कुछ नही किया। कार्यक्रम संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष रामकुमार कश्यप ने कहा
कि अगर प्रदेश सरकार ने हमारे मांग पत्र पर गंभीरता से विचार नही किया तो
जिले में जन आन्दोलन चलाकर सपा सरकार को करारा जवाब दंेगे। इस मौके पर
विश्राम लाल पासी, डा. बजरंग मौर्य, चंद्रभान प्रजापति, गुलजारी लाल,
रामप्रताप, वीर प्रताप, रामबोध, हनुमान, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, अनिल
कुमार, विजय कुमार, अमर सिंह सहित आदि लोगों ने अपने विचार रखें।
भाजपा, सपा प्रदेश में भाईचारा मिटाने का कर रहे काम: विजयपाल
