aajtaktimes

सदर विधायक ने किया कई गावों में जनसम्पर्क

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जब सोच युवा हो और जोश युवा हो तो कुछ भी नामुमकिन नही होता।
उक्त बात सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सिसवारा, इस्माईलपुर,
उर्दनपुर, दाउदपुर में जाकर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद अपने क्षेत्र
भ्रमण में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये। श्री
यादव ने आगे कहा कि क्या स्त्री, क्या पुरूष, क्या गांव, क्या शहर, क्या
बच्चे, क्या बूढ़े उत्तर प्रदेश सरकार ने हर वर्ग हर क्षेत्र के विकास पर
पूरा ध्यान दिया है। इसी का नतीजा है कि आज विकास की दौड़ में यूपी कई
राज्यों को पीछे छोड़ चुका है। और उसने अपना एक अलग मकाम बना लिया है।
यूपी को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अन्तर राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली।
इसी प्रकार सरकार ने 15 लाख कक्षा 12 पास छात्र-छात्राओं को निःशुल्क
लैपटॉप उपलब्ध कराये हैं। जिसका उपयोग यह अपने भवष्यि को बेहतर बनाने के
लिए कर रहे हैं। अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए भी
प्रबन्ध किये गये हैं। उर्दू माध्यम के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए
उर्दू आईएएस स्टडी सेन्टर की स्थापना की गयी है सरकार बेरोजगारों को भी
रोजगार मोहय्या करा रही है। इसी कड़ी में मैं अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र
में घूम-घूम कर लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन कर उनकों हल
करने का प्रयास कर रहा हूं। और आगे भी मेरा यह प्रयास जारी रहेगा। उक्त
अवसर पर मुख्य रूप से अमित मिश्रा, राकेश मिश्रा, भोला मिश्रा, हनुमान
मिश्रा, दिनेश मिश्रा, शिव हरन विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष कामता
प्रसाद यादव, सदर विधायक प्रतिनिधि मो. रिजवान संजय, मो. सगीर अहमद,
राकेश यादव, रमेश चन्द्र मिश्रा, हरिबंसपाल, परमेश्वरपाल, सियाराम पाल,
छोटू, महेशपाल, नन्हे यादव, कमलेश यादव, बाबुल मिश्रा, संजय मिश्रा,
जमनेश कनौजिया, बलराम यादव, गुड्डू यादव प्रधान व बालक राम यादव समेत
अनेकों लोग उपस्थित थे।

Related

UP 5328569751873490551

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item