aajtaktimes

लाखो की चोरी, पुलिस अवैध वसूली में मस्त

अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। क्षेत्र में हो रही अंधाधुध चोरियों से आम जन में
भय व्याप्त हो गया तथा लोगो की रातो की नींद हराम हो गई है मंगलवार की
बीती रात क्षेत्र के कंधईपुर गांव में अज्ञात चोरो ने एक घर में घुस कर
नगदी जेवर सहित लाखो की चोरी की घटना को अन्जाम दिया। सूचना पर मौके पर
पहुंची पुलिस ने जांच पडताल शुरू कर दी है। मंगलवार की रात अज्ञात चोरो
ने क्षेत्र के कन्धईपुर गांव निवासी अर्जुन तिवारी के घर पर धावा बोला और
दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गये और घर में रखी अलमारी व बक्शा का लाकर
तोडकर नगदी, जेवर, कपडा आदि की चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी उस समय
घर के लोगो को हुई जब घर के लोग शौच के लिए उठे। पीडित की सूचना पर मौके
पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल की। यह कोई नई चोरी नही है इसके पूर्व इसी
माह में 14 जून को अज्ञात चोरो ने भानपुर कोठी चौराहे पर पूर्व माध्यमिक
विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीराम के घर में धावा बोल कर 25 हजार रूपये
सहित  झुमकी एक जोडी, झाला एक जोडी, मंगलसूत्र एक बडा व एक छोटा, एक
अंगूठी, छोटी व एक बडी, एक जोडी पायजेब चांदी की, दो जोडी पायल, तीन जोडी
विछुवा, दो कील सेाने की, एक गुली सेाने की, एक नथुनी सहित अन्य सामान
सहित लाखो की चोरी की घटना को अन्जाम दिया जिसका मुकदमा पीडित
प्रधानाध्यापक की तरफ से कोतवाली में दर्ज कराया गया था। इसी माह
सुखीपुर, इन्दनीपुरवा, गोसाइनपुरवा आदि गांवो में चोरी की घटनाऐ हो चुकी
है जिससे लोगो की नींद हराम हो गई है। ब्लाक के सामने हुई लूट के बाद एक
भट्ठे के पास लूट के सामान का बंटवारा करते समय भट्ठे पर जा रहे मजदूरो
द्वारा देख लेने पर सभी ने मजदूरो पर हमला कर दिया था जिसमें लालतापुरवा
गांव का एक युवक आज पर अपना उपचार करा रहा है। इसी प्रकार भानपुर चौराहे
से थोडी ही दूर पर हरीलालपुरवा गांव के पास सरजू के यहा पर कुछ दिन ही
पूर्व लाखो की चोरी हो चुकी है। इस संबंध में कोतवाल टीपी सिंह ने बताया
कि जांच की जा रही जल्द ही चोरी का खुलाशा कर दिया जायेगा।
कुछ विभीषणों ने प्रेस वार्ता में पहुंचकर बचाई एसपी की नाक, काटी मलाई

Related

UP 483690643579445637

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item