मोदी और माल्या कर रहे देश की अर्थव्यवस्था को खोखला: पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_63.html
बाराबंकी। गरीब आवाम के दुख दर्द को कांग्रेस पार्टी ही जानती हैं
कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का कार्य किया हैं और भाजपा गरीबो को मिटाने पर
आमादा हैं। महंगाई की मार से गरीब आत्महत्या कर रहा हैं और सरकार की
सपरस्ती में ललित मोदी और विजय माल्या ऐसे लोग देश की अर्थव्यवस्था को
खोाखला करके देश को छोड़कर भाग रहे हैं। अपना एक भी चुनावी वादा न पूरी
करने वाली मोदी सरकार कांग्रेस पार्टी को नसीहत देना छोड़कर महंगाई की मार
से आत्महत्या कर रहे गरीब के पेट की दो रोटी का इंतजाम करें। उक्त
प्रतिक्रिया राज्यसभा सदस्य डॉ.पीएल पुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी के
ओडिशा के बालासोर रैली में कांग्रेस के गरीबी हटाओं नारे पर उनके बयान पर
व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी से लेकर आज तक गांव गरीब, मजदूर, किसान की
लड़ाई सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने लड़ी हैं और सत्ता के मद में मदान्ध भाजपा
के लोग जिन्हें न तो देश की भौगोलिक स्थित का ज्ञान हैं न अर्थव्यवस्था
सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ने का काम कर रहे हैं जबकि हकीकत हैं कि जब अच्छे
दिन और 100 दिन में महंगाई कम करने का नारा देकर भाजपा सत्ता में आयी थी
और मोदी प्रधानमंत्री बने थे उस समय अरहर की दाल 70 रू. प्रति किलो थी जो
आज बढ़कर 150 से 160 रू. प्र्रति किलो हो गयी। आम आदमी की जरूरत का दूध जो
30 रू. प्रति लीटर था आज 40 रू. प्रति लीटर हो गया, आटा 18 रू. प्रति
किलो से 22 रू. किलो तथा चावल 20 रू. किलो से 28 रू. किलो हो गया लेकिन
भाजपा और उनके प्रधानमंत्री को बढती हुई महंगाई नही दिखायी दे रही हैं।
उन्होने आगे कहा कि देश की पूंजी हड़प करके इनकी साजिश से ललित मोदी और
विजय माल्या जैसे आर्थिक अपराधी देश को कानून को धता बताकर देश छोड़कर भाग
गये हैं लेकिन भाजपा सरकार और उसके प्रधानमंत्री अपनी झूठी की गाथा
सुनाने में व्यस्त हैं इससे ज्यादा इस देश की बदनसीबी क्या होगी कि भाजपा
की सरकार में गरीब, किसान दो वक्त की रोटी के लिये आत्महत्या कर रहा हैं।

