विजयपाल ने किया टूर्नामंेट का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_78.html
बाराबंकी। शहीद भगत सिंह व जय माता दी द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंटों का
उद्घाटन उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी विजय पाल गौतम ने
किया। सोमवार को कस्बा जैदपुर के सेमरावां गांव में हुआ। उद्घाटन मैच
ग्राम सरैयां व भभक्कलपुर के बीच हुआ। उद्घाटन दौरान श्री गौतम ने कहा कि
खेल से सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है। भेदभाव का वातावरण छटता है। साथ ही युवाओं
के लिए खेल की गतिविधियों में भाग लेने पर जोर दिया। आमजनों ने भी विजय
पाल गौतम का हर घड़ी साथ देने का वायदा किया। उद्घाटन के बाद सेमरावां,
सिद्धौर, जैदपुर आदि जगहों पर लोगों से जनसम्पर्क किया। इस मौके पर वैभव
सिंह, आनन्द सिंह, शिवम सिंह, अंकित यादव, भुलान सिंह, बाबा रामनाथ रावत,
बाबूलाल गौतम, अजय रावत अध्यक्ष यूथ कांग्रेस एवं मोनू सिंह सहित सैकड़ों
की तादात में मौजूद रहे।

