किसानों की समस्या को लेकर हुआ प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_699.html
बाराबंकी। भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन को बाराबंकी इकाई की मासिक
बैठक जिलाध्यक्ष राधेलाल यादव की अध्यक्षता के आहूत की गयी, किसानों की
तमाम समस्याओं पर चर्चा करने के पश्चात् पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से
मुलाकात की और शीघ्र ही किसानों की समस्या का समाधान करन के लिए ज्ञापन
दिया गया, यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान
यूनियन मजबूर होकर लड़ाई का ऐलान करेगी। भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन
के जिलाध्यक्ष राधेलाल यादव ने यूनियन का विस्तार करते हुए सब्जी एवं फल
व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री, मो. शुऐब राईन को सदर तहसील
अध्यक्ष नियुक्त किया, मो. निसार राईन को नगर सचिव, मो. सलीम को बंकी
ब्लाक अध्यक्ष, मो. आफताब आलम को जिला सह मीडिया प्रभारी, इकरार अहमद को
नगर मीडिया प्रभारी तथा जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देश दीपक तिवारी
एडवोकेट को जिला मीडिया प्रभारी चुना गया, इस अवसर पर जिला महासचिव राम
कुँवर चौहान प्रवक्ता अनिल कुमार, जिला उपाध्यक्ष अवधेश यादव, जिला
महामंत्री, मो. शब्बीर सिद्दीकी जिला प्रभारी मनीराम शर्मा तथा यूनियन के
हजारों कार्यकर्ताओं की बधाई दी तथा चुने गये पदाधिकारियों से आशा की है
किसानों के हित की लड़ाई लड़ेंगे तथा संगठन की विस्तार की रूप रेखा में
सहयोग देंगे।