aajtaktimes

रोटी गांव में सम्पन्न अन्न प्रासन कार्यक्रम

रामनगर, बाराबंकी। विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत रोटीगांव के तीनों
आंगनबाड़ी केन्द्रो पर बाल विकास विभाग द्वारा अन्न प्रासन संस्कार
कार्यक्रम आयोजित कर सात माह की नौजात बच्चियों को अन्न प्रासन करवाया
गया। शनिवार को मुख्य सेविका मीरा वर्मा के संयोजन व ग्राम प्रधान
महेन्द्र रावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी
केन्द्र रोटीगांव प्रथम पर मनीष की 7 माह की बच्ची रागनी को आंगनबाड़ी
केन्द्र द्वितीय पर श्याम लाल की बच्ची सुषमा को तथा तृतीय पर अभय सिंह
की बच्ची माही को ग्राम प्रधान महेन्द्र रावत व मुख्य सेविका मीरा वर्मा
ने अर्द्ध ठोस आधार खीर खिलाकर अन्न प्रासन करवाया। ग्राम प्रधान ने
बच्चियों को भेंट स्वरूप 51-51 रूपये फल व मिष्ठान भी दिये। मुख्य सेविका
मीरा वर्मा ने कहा कि नौजात शिशुओं के सातवां माह शुरू होते ही मां के
दूध के साथ अर्द्ध ठोस आहार खिलाया जाना अति आवश्यक है। गर्भवाती धात्री
महिलाओं व सात माह से तीन साल के बच्चों में साप्ताहिक राशन पुष्टाहार भी
वितरण किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर सनीता रावत मुन्नी देवी
पुष्पा सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य मिश्री लाल यादव मेवा लाल वर्मा
जीतेन्द्र कुमार एडवोकेट सहित भारी संख्या में ग्रामीण वासी मौजूद थे।

Related

UP 4840449742639621601

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item