गरीबों का हक छीन रही है मोदी सरकार: पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_810.html
बाराबंकी। महात्मा गांधी नरेगा योजना को कमजोर करके मोदी सरकार ने गरीब
महिलाओं की स्थिति खराब कर दी हैं। मोदी और अखिलेश सरकार के कार्यकाल में
महिलाओं के मान-सम्मान की सुरक्षा एक कोरी कल्पना हैं। महिलाओं का
मान-सम्मान कांग्रेस पार्टी में सुरक्षित हैं। महिला कांग्रेस का बूथ
स्तर तक मजबूत संगठन ही पार्टी को मजबूती देकर मिशन 2017 को कामयाब
बनायेंगा। उक्त उद्गार राज्यसभा सदस्य डॉ.पीएल पुनिया ने आज अपने ओबरी
आवास पर महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष सना मुही द्वारा आयोजित सदस्यता
अभियान के समापन समारोह में व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला
कंाग्रेस की अध्यक्ष मंजू दीक्षित तथा संचालन कांग्रेस उपाध्यक्ष
के.सी.श्रीवास्तव ने किया। महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान समापन अवसर पर
श्री पुनिया ने नगर पंचायत जैदपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सौम्या
मुश्ताक तथा नगर पंचायत बंकी की मनोनीत अध्यक्ष सना खातून को उनका मनोनयन
पत्र देते हुए कहा कि सपा, भाजपा, बसपा ऐसे राजनैतिक दल हैं जिनकी सोच ही
महिला विरोधी हैं। यह दल चुनाव के समय लुभावने वादे हसीन, सपनों का जाल
बिछाकर वोट तो लेते हैं लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद इनका दृृष्टिकोण ही
बदल जाता हैं। यही कारण हैं कि चुनावों में एक बड़ा मुद्दा बनाने के बाद
भी आज महिला आरक्षण अध्यादेश पारित करने के लिये मोदी सरकार कोई भी
राजनैतिक इच्छाशक्ति नही दिखा रही हैं। 2008 में कांग्रेस की यू.पी.ए.
सरकार के दौरान राज्यसभा में पेश एवं पारित होने के बाद भी महिला विरोधी
मानसिकता को चलते आज तक भाजपा की बहुमत वाली सरकार में महिला अध्यादेश
लोकसभा में नही लाया गया। इनके नेताओं अरूण जेटली, मेनका गांधी, हरियाणा
के मुख्यमंत्री एम.एल.खट्टर, साक्षी महाराज आदि नेताओं के बयानों से ही
उनकी महिलाओं के प्रति भावनाओं की झलक मिलती हैं। आज महिला कांग्रेस को
एक बार फिर महिलाओं के अधिकार और जागृती कार्यक्रम को युद्ध स्तर पर
चलाने की जरूरत हैं और महिलाओं को भाजपा, सपा, बसपा की ओछी मानसिकता से
रूबरू कराने का काम महिला कांग्रेस हैं। मैं उम्मीद करूंगा कि जनपद की
आधी आबादी को जागरूक करने का काम और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन बनाने का
कार्य महिला कांग्रेस करेंगी। महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान के समापन
के अवसर पर मुख्य रूप से साविरा खातून, गुडिया कश्यप, सौम्या मुश्ताक,
आयशा खान, संजू तिवारी, प्रमिला रावत, आलिया खातून, रूकैया बानो, परबीन,
जोहरा, इकरा पूनम वर्मा, रेखा वर्मा, रोशन जहां, सोफिया बानो, गीता देवी,
सीता देवी सहित दर्जनो महिलाऐं मौजूद थी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
अमरनाथ मिश्रा ने जनपद के जागरूक महिला कांग्रेस संगठन की कार्यशैली के
लिये आयोजक नगर अध्यक्ष सना मुही तथा महिला अध्यक्ष मंजू दीक्षित की
उत्साही टीम को बधाई दी।

