72 मौजूदा विधायको के सपा काटेगी टिकट ,संघठन में भी भारी फेरबदल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/72.html
लखनऊ । समाजवादी पार्टी आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषित प्रत्याशियों में बड़ा बदलाव करने जा रही है पार्टी अपने मौजूदा विधायको के टिकट काटने की योजना बना रही है ।सपा 72 मौजूदा विधायको का टिकेट काटेगी वही घोषित उम्मीदवारों के नामो में भी फेरबदल के साथ संघठन में भी बदलाव करने वाली है कुछ जिलों में संगठन में फेरबदल की भी संभावना है। इसके लिए सपा के मंडल प्रभारियों की रिपोर्ट को आधार बनाया जाएगा।
अधिकतर प्रभारियों ने पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंप दी है। प्रभारियों ने कई उम्मीदवारों की सक्रियता और कुछ जिलों में संगठन के कामकाज पर सवाल उठाए हैं।सपा ने दो विधान परिषद सदस्यों को एक-एक मंडल का प्रभारी बनाया है। इस तरह 36 एमएलसी 18 मंडलों के प्रभारी बनाए गए हैं। इन सभी को 15 दिन में जिला संगठन, उम्मीदवारों और विधायकों की परफॉरमेंस के बारे में रिपोर्ट देने को कहा गया था। अधिकतर प्रभारी ईद के बाद जिलों में गए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों, नेताओं व अन्य सूत्रों से फीडबैक लिया।
इसी के आधार उन्होंने अपनी रिपोर्ट सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव या महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव को सौंप दी है। एक-दो प्रभारी बचे हैं, जिनकी रिपोर्ट मिलना शेष है।

