aajtaktimes

डीएम को गुमराह कर रहे हैं बाबू: विजय बहादुर

बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव को जिला का मुखिया बनाया गया था तो जनपद
वासियों खासकर निशक्त जनो में यह उम्मीद जागी थी कि अब पात्रों को उनका
हक अवश्य मिलेगा। परन्तु आकड़े बाजी में माहिर बाबुओं ने जिलाधिकारी को भी
गुमराह कर रखा है। उक्त बाते गन्ना दफ्तर में चल रहे दिव्यांगो के धरना
प्रर्दशन को सम्बोधित करते हुए विजय बहादुर वर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों
की उचित मांगों को जिला प्रशासन कई महीनों से टाल रहा है। भ्रष्टाचार में
लिप्त राजस्व व ब्लाक प्रशासन खुद तो लाखों का वारा न्यारा कर रहा है
परन्तु दैवीय अभिशाप से ग्रस्त लोगों की परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रहा
है। धरना स्थल पर वे कामचोर अधिकारी आकर घुड़की देते है कि क्या डीएम यहाँ
आयेगें विकलांग भाइयों से अपील है कि सोमवार को गन्ना दफ्तर पहुँचकर
अपनी-अपनी समस्या रखें जिला प्रशासन की कुभंकरणी नींद अगर नहीं टूटती है
तो दिव्यांगजन भ्रष्टाचारियों की खुमारी उतारकर ही दम लेगें। जिलाध्यक्ष
दिनेश कुमार वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि कहने को तो नेता व अधिकारी
विकलांग को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का दावा करते है। भाषण देते है
कि विकलांगों को सरकार सुविधा उपलब्ध करवा रही है। परन्तु हम लोग पिछले
दो वर्षों से मांग पत्र दे रहें है। परन्तु कोई स्थलीय कार्यवाही नहीं की
जा रहीं है। हाथ, पैर, आँख आदि से दिव्यांग लोगों को राजनीतिक वैमनुष्यता
के चलते ग्राम प्रधान आवास आवंटित नहीं करते राशन कार्ड नहीं बनाते
शौचालय नहीं बनवाते यहाँ तक विकलागों के नाम पर स्वरोजगार हेतु
एनएचएफडीसी योजना में ग्रामीण बैंक कर्ज नहीं देते हैं। उल्टे बैंक,
ब्लाक, तहसील पहुँचने पर हम सबका उपहास उड़ाया जाता है, अपमानित किया जाता
हैं। शहर मुख्यालय व नगर पंचायतों में काशीराम आवास की इमारते तैयार खड़ी
है। अधिकारियों, नेताओं व ठेकेदारों के चमचों ने इनमें अवैध रूप से कब्जा
कर रखा हैं। परन्तु किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की नजर वहाँ तक नहीं पहुँच
रही है। जबकि इन आवासों का आवटंन प्राथमिकता के आधार पर विकलांगजनों को
करने के निर्देश जारी है। प्रदेश शासन ने गांव स्तर पर विकलांगजनों का
चिन्हांकन कर रजिस्टर तैयार करने का आदेश जारी किया गया है। परन्तु ब्लाक
के लोग कहते है कि ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। शनिवार से शुरू क्रमिक
भारतीय कल्याण सेवा परिषद के बैनर तले धरना दूसरे दिन जारी है धरने पर
उपाध्यक्ष परशुराम रावत, रंजीता देवी, जगमोहन, बृजेश कुमार, अंशु
जायसवाल, विजय कुमार, अनिल कुमार, आरबी सिंह, राजाराम, रामदुलारी, ननकऊ
सिंह, मनीष कुमार, सुशील कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Related

UP 4698940956659651073

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item