aajtaktimes

प्रदेश में ज़ोरदार वापसी करेगी कांग्रेस : सिराज मेहदी

जौनपुर | उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश के चेयरमैन हाजी सिराज मेहदी ने कहा की उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ज़ोरदार वापसी करने जा रही है | २१०१७ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी | उन्होंने कहा बिना कांग्रेसी सरकार ने प्रदेश का केवल बंटाधार किया है ऐसे में प्रदेश की जनता अब मन बना चुकी है की इस बार कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगे | जिसकी बानगी कांग्रेस की पदयात्राओ और रथयात्राओ में दिख रही है |
सिराज मेहदी ने कहा की प्रदेश की मौजूदा सरकार के मुख्यमंत्री अपनी पारिवारिक झगडे की वजह से प्रदेश का बुरा हाल किये है | बुलंदशहर जैसी घटना ने प्रदेश की जनता को भयभीत कर दिया है | जिसतरह से हौसला बुलंद बदमाशो ने ये घटना को अंजाम दिया है उससे ऐसा लगता है की प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज़ नहीं है | आये दिन लूट , हत्या , बलात्कार जैसी घटनाये आम हो गयी है |
श्री मेहदी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव को देखते हुए प्रदेश में साम्प्रदायिकता का बीज बो रही है जगह जगह सुनियोजित तरीके से दंगा कराने का काम कर रही है इस काम में समाजवादी पार्टी भाजपा का पूरा सहयोग कर के प्रदेश को साम्प्रदायिकता की आग में ढकेलना चाहती है |
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू अब भारत में नहीं चल रहा है इसलिए मोदी विदेशो में जाकर भोले भाले भारतीयों को बेवकूफ बनाकर उनसे वाह वाही बटोर रहे है | पर अब वो दिन दूर नहीं की जनता मोदी से अपना हिसाब लेगी जो उन्होंने लोकसभा चुनाव के समय किया था |
  

Related

UP 6564549880910505426

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item