प्रदेश में कायम है गुण्डाराज: रामबाबू
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_162.html
न्याय तो नही मिलता है उल्टा उनका शोषण किया जा रहा है। हालात यहां तक की
हैं कि पुलिस निष्पक्ष कार्य नही कर रही है। वह सपा सरकार के इशारे पर
काम कर रही है और जनता उनको यूपी की पुलिस नही समाजवादी पुलिस कह रही है।
उक्त बात भाजपा के किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी ने
अपने आवास पर पत्रकारों के सामने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होने कहा
कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब तक सिर्फ दो मामलों में ही तेजी दिखाई है।
पहला तो आजम खां की भैंस खो जाने पर और दूसरा भाजपा में रहे दयाशंकर की
गिरफ्तारी पर बाकी प्रदेश में अपराध धड़ल्ले से हो रहे हैं। पर प्रशासन
चुप्पी साधकर बैठा है। उन्होने आगे कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर
प्रदेश के मुखिया की बुआ जो ठहरीं और सपा-बसपा की मिलीभगत की वजह से
दयाशंकर को तो गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन दयाशंकर के परिवार ने जो
बसपाईयों पर मुकदमा दर्ज कराया है उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता
कि किसी की मां, बेटी या फिर महिलाओं पर बद्जुबानी हो, वो रिश्तेदारी
पहले देखते हैं। महिलाओं के प्रति प्रदेश सरकार के इस दोयम रवैये को
भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रेसवार्ता के दौरान श्री
द्विवेदी के अलावा कई क्षेत्रीय भाजपा नेता मौजूद रहे।

