बुजुर्गो के लिये लागू हुआ कल्याण अधिनियम: सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_169.html
बाराबंकी। समाजवादी सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में वरिष्ठ नागरिकों
के लिए अनेक सुविधाए मुहैया करायी है। बिना किसी भेदभाव के उनके लिए
सम्मान जनक जिन्दगी गुजारने का पूरा बंदोबस्त किया है। इससी सोच के तहत
समाजवादी सरकार ने माता-पिता व वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण
अधिनियम बनवाया और उससे लागू करने की व्यवस्था शुरू कर दी है। उक्त विचार
आज विकास खण्ड देवां के अन्तर्गत ग्राम रोशननगर में आयोजित एक सभा में
सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों में
व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे कहा कि उक्त अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये
तक भरण-पोषण पाने का अधिकार माता-पिता को दिया गया है। सरकार ने प्रदेश
में वृद्ध आश्रमों की स्थापना भी खुब की है। इसी के साथ ही वरिष्ठ
नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा
प्रदान की जा रही है। वृद्ध अवस्था व किसान पेंशन योजना के लिए समाजवादी
सरकार ने 1520 करोड़ रूपये बजट की व्यवस्था की गयी है। उक्त अवसर पर मुख्य
रूप से कामता प्रसाद यादव, रामफली यादव, केशवराम यादव, मो. रिजवान संजय,
नन्हेंलाल यादव, कमलेश यादव, प्रहलाद यादव, अरविन्द यादव, राजाराम यादव,
जगदीश यादव, अमित वर्मा, मो. रकीब, सुनील यादव, रंजीत यादव, छोटे यादव,
रामकुमार यादव, बाबुल मिश्रा, संजय मिश्रा व जमनेश कनौजिया समेत आदि लोग
उपस्थित थे।

