aajtaktimes

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सीसी रोड का उद्घाटन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। देश की तरक्की गॉवों के रास्तों के रास्तो से होकर जाती है जब
तक गॉव किसान का विकास नही होगा तब तक देश की तरक्की की बात करना बेमानी
होगी। समाजवादी पार्टी की सोच गॉव गरीबों के विकास की सोच है। उक्त उदगार
विकास खण्ड मसौली के अन्तर्गत ग्राम सदरूद्दीनपुर में जिला पंचायत द्वारा
बनवायी गयी गुलाम दस्तगीर के घर से दीपू वर्मा के घर तक सीसी रोड का
उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कही उन्होंने
कहा कि समाजवादी पार्टी की नीति व सिद्धान्त गॉव के विकास से जुड़ी है।
श्री सिंह ने लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए घर-घर
पहंुचाने की अपील की। विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव ने युवा सोच और युवा जोश के चलते उ.प्र. का जितना विकास कार्य 40
वर्षो में नही हुआ उतना 4 वर्ष के कार्यकाल में कर के दिखा दिया है।
विधायक रामगोपाल रावत ने सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने
की अपील की। इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अलीम किदवई,
अजय वर्मा, सुशील वर्मा, मो. असलम, हंसराज यादव, मंशाराम यादव, जैसीराम
यादव, हफीज राईन, मो. गय्यूर, रामनरेश यादव, छंगा अंसारी नैनामऊ, मो. अनस
कुरैशी, मुन्ना मियां, इश्तियाक अहमद, नौशाद राईन, कुन्दन वर्मा सहित
भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related

UP 1656786045243588441

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item