aajtaktimes

कैबिनेट मंत्री ने बूढ़े बाबा की मजार पर चढ़ायी चादर

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। दरगाह शरीफ हज़रत सैय्यद सालार साहू गाज़ी बूढ़े बाबा के यहां
प्रत्येक धर्म एवं समुदाय के लोगों को एक साथ देख कर बड़ी खुशी होती है।
इन बुजुर्गों की शिक्षा ही यही है, कि समाज के सभी वर्गो के लोग सौहार्द
पूर्ण वातावरण में रहे और एक दूसरे के दुखः सुखः में साथ दे, तभी मुल्क
और कौम की तरक्की होगी। उक्त विचार कस्बा सतरिख स्थित हज़रत सैय्यद सालार
साहू गाज़ी बूढ़े बाबा की याद में होने वाले एक हज़ार चौदहवे उर्स मेले के
उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह
‘गोप’ ने व्यक्त किये। उन्होने कहा इन बुजुर्गों की सरपरस्ती बड़ी सेवाभाव
से मिलती है। जो मन को निर्भिक एवं सच्चाई के रास्ते पर इन्सान को ले
जाती है। इसके पश्चात आस्ताने पर फूलों की डाली एवं चादर पोशी की गयी।
इसके अतिरिक्त आस्ताने पर सूफियाना कव्वालियां एवं नातिया मुशायरे का
आयोजन किया गया, और कुल शरीफ का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं के साथ
हाफिज़, कारी, उलेमाये दीन ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की, और मुल्क-ओ-कौम
के अमन चैन की दुआये मांगी। इस अवसर पर जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत, हरख
प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार शाह, अजय वर्मा अज्जी, नाजमा शाहीन, अजय वर्मा,
मो. अशफाक अंसारी, दिलशाद अली, वकील अहमद, हाज़ी अकबर, हकीम शफीक अंसारी,
मो. शीबू, मो. ताज तज्जू, पप्पू मियाँ शरीफाबादी, कधाईलाल, सुन्दरलाल
गौतम, मो. जुबेर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Related

UP 3794166798441132826

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item