मामला जैदपुर थाना क्षेत्र का
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_956.html
जैदपुर, बाराबंकी। थाना जैदपुर अन्तर्गत एक सप्ताह पूर्व हिन्दू युवा
वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर की गयी
आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद क्षेत्र का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।
बीती रात युवा वाहिनी के एक पदाधिकारी के घर पर कुछ अराजकतत्वों ने धाबा
बोलकर काफी हंगामा किया। इसको देखकर वहां पर पुलिस अधीक्षक ने भारी
मात्रा में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिये गये है। जानकारी के
अनुसार, एक सप्ताह पूर्व थाना जैदपुर क्षेत्र के बीबीपुर कस्बे में स्थित
मां दुर्गो मंदिर के परिसर में हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक आयोजित की गयी
थी। बैठक में पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये थे। लेकिन
बैठक के दौरान ही एक विशेष समुदाय के लोगों ने वहां पर पहुंचकर काफी
हंगामा किया था। इन लोगों का आरोप था कि हिन्दू युवा वाहिनी के
कार्यकर्ताओं ने हम लोगों के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्द कहे हैं। सूचना
मिलने पर जैदपुर पुलिस ने हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के ऊपर
मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। उसके बाद मामला काफी ठण्डा हो गया था। लेकिन
बीती रात कुछ अराजक तत्वों ने हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी आलोक निगम
के घर पर धाबा बोलकर जमकर उत्पात मचाया था। करीब आधे घण्टे तक हंगामा
करने के बाद सभी अराजक तत्व वहां से चले गये थे। रात को ही जैदपुर पुलिस
को जब इस बात की जानकारी हुई तो दल बल के साथ मौके पर जाकर मामले को
संभालने का प्रयास किया था। उन्होने इस घटना को वरिष्ठ अधिकारियों को
अवगत करा दिया था। इसके बाद मामले की गंभीरता को समझते हुए बीबीपुर कस्बे
में भारी मात्रा में पुलिस बल व पीएसी के जवान तैनात कर दिये गये हैं।
समाचार भेजे जाने तक तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। घटनाक्रम के बारे में
थाना प्रभारी जैदपुर का कहना था कि स्थिति शांतिपूर्ण है। किसी प्रकार की
कोई ऐसी घटना नही घटी है।