aajtaktimes

हादसे में बाइक सवार घायल

बाराबंकी। ससुराल जा रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।
जिसके चलते बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से
घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत
को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गोमती नगर
क्षेत्र के विशेष खण्ड जनपद लखनऊ निवासी राकेश (25) अपनी बाइक से आज
दोपहर बाराबंकी के थाना रामनगर स्थित अपनी ससुराल आ रहा था। दोपहर 3ः30
बजे रानी बाजार पहुंचा ही था कि तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। ठोकर
इतनी जोरदार थी कि आस पास के लोग दहल उठे। दुर्घटना की तरफ ग्रामीण दौड़
पड़े। तब तक अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने राकेश को घायल
अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया और इस हादसे की सूचना राकेश के
ससुराल वालों को दे दी। सूचना मिलते ही राकेश के परिवारवाले जिला अस्पताल
पहुंच गये। डाक्टरों ने राकेश को लखनऊ रेफर कर दिया।

Related

UP 7367216494348803754

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item