अलमारी में नही मिली सरिया, बदले गये नमूने के सैम्पल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_208.html
बाराबंकी। अलमारी में सरिया नही, अलमारी की दीवार हाथ लगाते ही गिर पड़ी।
वायरिंग में मानकविहीन तार पाया गया। लेकिन निरीक्षण में आये राज्य
मंत्री, खेल एवं युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) ने जिम्मेदार में काम
सुधार की चेतावनी दे कार्यवाही से बच निकले। निर्माण में लापरवाही पकड़े
जाने पर भी जिम्मेदार गलती मानते हुए यस नो में ही जवाब देते रहे। मंत्री
अपने साथ निर्माण में प्रयोग किये जा रहे सामग्री का नमूना भी ले गये।
राज्य मंत्री, खेल एवं युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राम सकल गुर्जर ने
केडी सिंह बाबू स्टेडियम परिसर में हो रहे भवन निर्माण का निरीक्षण किया।
वह सुबह करीब 10ः45 पर स्टेडियम पहुंचे और करीब एक घण्टे तक भवन का
निरीक्षण किया। सबसे पहले वह परिसर में बने ठीक सामने भवन का निरीक्षण
किया। यहां पर प्लास्टर आदि का कार्य पूरा होने के चलने निरीक्षण के लायक
कुछ भी नही मिला। लेकिन इसी बीच उनकी नजर वायरिंग के तारो पर पड़ी।
मानकविहीन होने पर उन्होने इसका सैम्पल कटवाया। इसके बाद वह कीचड़ और पानी
से भरे खेल मैदान के बीच पड़ी ईटों पर पैर रखते हुए निमार्णाधीन विल्डिंग
में पहुंचें। यहां पर उन्होने अलमारियों का हाल देखा। एक अलमारी में
सरिया नही लगी थी। मंत्री ने सवाल किया कि क्या पहले वाले भवन में भी
सरिया लगी है तो जेई ने तुरंत कहा सर यहां पर गलती हुई है वहां पर लगी
है। इसके बाद उन्होने निर्माण मंे प्रयोग हो रही ईटों पर सवालिया निशान
लगाया। लेकिन यहां पर अधिकारियों ने ईटे की अव्वल होने की गारंटी ली। वह
आगे बढ़े तो भवन के अन्दर एक नये ढांचे को देखकर रुक गये। उन्होने पूंछा
यह क्या है तो अधिकारियों ने बताया कि सर यह लिफ्ट के लिये बनाया गया है।
उन्होने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट के निर्माण
करााये जाने के आदेश दिये। इसके बाद जब वह आगे बढ़े तो उनकी नजर
निर्मार्णाधीन अलमारी पर टिकी। अलमारी का निर्माण भवन के मुख्य दीवार से
सटाकर किया जा रहा था। मजबूती जांचने के लिये जैसे ही अलमारी के दीवार
में हाथ लगाया तो कुछ ईंटे उनके हाथ में आ गयी और बाकी की दीवार गिर गयी।
साथ में रहे अधिकारियों को पसीना आया लेकिन फिर जेई ने अपनी गलती मानी और
कहा सर सही कराया जायेगा। अन्य अलमारियों का भी यही हाल रहा। उन्होेने
क्रीड़ा मैदान से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराये जाने हेतु जिला
क्रीड़ा अधिकारी को जरूरी निर्देश दिये। खेल मंत्री राम सकल गुर्जर को
निर्माण कार्यो के निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर कमियां मिली और ईंट
की गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं पायी गयी। जिस पर उन्होने असन्तोष जाहिर
किया और वहीं पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सचेत करते हुए
निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के हर स्तर पर सजगता बरते और पूरी
गुणवत्ता के साथ सारे निर्माण कार्य पूरा कराये। स्टेडियम में निर्माण
कार्यो के लिए 9 करोड़ 12 लाख रुपये स्वीकृत हुए है। कार्यदायी संस्था को
पूरी धनराशि दी जा चुकी है।

