aajtaktimes

शहर में जुलूस निकालकर भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। दो दिन पूर्व सूबा राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी द्वारा
भाजपा निष्कासित प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह द्वारा मायावती पर की गयी
टिप्पणी  के विरोध में दयाशंकर की पुत्री, पत्नी, मां, बहन के विरुद्ध की
गयी अपशब्दों भरी टिप्पणी पर जहां समाज में एक जातिवादी आग को बढ़ावा मिल
रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने खुलकर दयाशंकर की पुत्री का साथ दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में सूबे के सभी
जनपदों में आज भाजपाईयों ने मोर्चा खोल दिया। बेटी के सम्मान में भाजपा
मैदान मंे गूंजते नारों के साथ जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव की अगुवाई
में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय से मार्च निकाला। मार्च
नगर के छाया चौराहा, मंत्री आवास मार्ग होेते हुए फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय
राजमार्ग पहुंचा। हाइवे पर आते ही मार्च जाम की स्थिति बन गयी। इसके बाद
जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। जहां भाजपाईयों ने मायावती के विरोध
में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश
श्रीवास्तव ने कहा कि बसपा नेताओं का रवैया काफी गंदा था। उनके नेताओं को
इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नही करना चाहिये था। उन्होने कहा कि अगर
दयाशंकर ने बसपा सुप्रीमों के खिलाफ में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया
था उसकी सजा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दे दी थी। इतना ही नही उनके खिलाफ
में मुकदमा भी दर्ज हो गया था। लेकिन उसके बाद भी बसपा नेताओं ने दयाशंकर
के घर की महिला सदस्यों के साथ जिन शब्दों का प्रयोग किया यह कहां का
इंसाफ था। उन्होने कहा कि भाजपा बेटी के सम्मान के लिये हर स्तर पर लड़ाई
लड़ेगी। प्रदर्शन के बाद में भाजपा नेताओं ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी के
माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को भेजा और बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी
सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर हरगोविन्द सिंह,
सतीश शर्मा, राजा कासिम, रोहित सिंह, वैभव मिश्रा सहित सैकड़ो भाजपा
कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

UP 61501868218520693

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item