aajtaktimes

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

जैदपुर बाराबंकी। थाना जैदपुर अन्तर्गत आज सुबह खेत में काम करने गये एक
किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के परिजन मौत की वजह बीमारी बता
रहे हैं। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अजपुरा में गुरूवार की सुबह किसान
धर्मराज अपने खेत में खाद डाल रहा था कि अचानक गिर पड़ा। धर्मराज की हालत
देखकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले जाने के लिये तैयारी
करने लगे लेकिन धर्मराज से दम तोड़ दिया। अचानक हुई मौत से क्षेत्र में
हडकम्प मच गया और मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामबरन
वर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान रघुनाथ सोनी सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और
पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी करने के बाद
पोस्टमास्टम के लिये भेज दिया। मृतक के भाई जैसीराम ने बताया कि खेत में
काम कर रहे थे कि अचानक गिर पडे़ और मौत हो गई। मृतक के दो पुत्रिया व एक
पुत्र हैं। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत
हुई लगती हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मालूम होगा कि मौत की वजह
क्या है।

Related

UP 7565278958841024155

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item