aajtaktimes

एक कुन्तल गौमांस बरामद, आरोपी जेल रवाना

बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौमांस ले जा रही
मारुति कार को पकड़ा। पुलिस ने मारुति कार में रखा एक कुन्तल गौमांस बरामद
किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चालक को जेल भेज दिया। जानकारी के
अनुसार, आज सुबह 10 बजे कोतवाली फतेहपुर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि
मारुति कार पर एक व्यक्ति गौमांस लेकर जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने
नाकाबंदी करके फतेहपुर नहर पुलिया के पास कार को रोका और कार के अन्दर
रखा एक कुन्तल गौमांस बरामद किया। पुलिस ने उसके अन्दर चाकू व अन्य सामान
भी बरामद किये। पुलिस ने कार चालक मो. असलम पुत्र गुलाम वारिस निवासी
ग्राम मिठवारा को जेल भेज दिया।

Related

UP 6401873826308626267

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item