aajtaktimes

प्रियंका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देवा कोतवाली में काटा हंगामा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निदेशानुसार उत्तर प्रदेश में
व्याप्त भ्रष्टाचार निरंकुश पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे
विरोध प्रदर्शन के तत्वाधान में आज थाना देवां कोतवाली का घेराव भाजपाईयो
ने किया गया। इस मौके पर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में मुख्यमांग जो
उठायी गयी। उसमें देवा कोतवाली में हो रही अवैध वसूली सत्ता के दबाव में
आम जनमानस के ऊपर जुल्म निर्दोषों के खिलाफ दर्ज कराये जा रहे मुकदमें,
सम्मानित लोगों को उठाकर थाने में की जा रही धन उगाही, सपा के
भू-माफियाओं से पुलिस की साठ-गाठ, देवां क्षेत्र में हो रही गौकसी और
भाजपा कार्यकर्ताओं का पुलिसिया उत्पीड़न बन्द कराने की मांग की गयी। आज
भाजपा के कार्यकर्ता व क्षेत्रीय जनता देवां मेले के ग्राउण्ड में इकटठा
होकर पद यात्रा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के विरोध में अखिलेश तेरी
गुण्डागर्दी नही चलेगी, पुलिस के बल पर यह सरकार नही चलेगी का नारा लगाते
हुए लोग थाना कोतवाली देवां की तरफ चल पड़ें। कार्यकर्ताओं का हुजूम देवां
रोड पर पहुंचा तभी सांसद प्रियंका सिंह रावत भी पद यात्रा में शामिल
हुयी। कोतवाली पहुंचने पर पद यात्रा गेट पर रोक दिया गया। जिससे
कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। सांसद प्रियंका सिंह रावत ने
कोतवाली पर लगी पुलिस की बैरिंकैडिंग को हटाकर कोतवाली में ज्ञापन देने
की बात कही। सांसद ने आगे कहा कि भ्रष्टाचारी सरकार के आप सिंपाही है हम
जनता के प्रतिनिधि है आप कोतवाली के अन्दर मेरा ज्ञापन लीजिये। जिस पर
कोतवाल की भाजपा नेताओं से तीखी नोकझोक हुई। जिस पर भाजपाईयों ने रोड जाम
कर दिया। पुलिस प्रशासन के हाथपाव फूल गये, और अन्त में बैरिंकैडिंग
तोड़ते हुए सांसद प्रियंका सिंह रावत, जंगहादुर पटेल सहित सैकड़ों
कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के अन्दर जाकर मांग पत्र सौपा। इस मौके पर मुख्य
रूप से भाजपा के मण्डल अध्यक्ष देवां गुड्डू चौहान, शिव कुमार जयसवाल,
शरद अवस्थी, प्रशान्त मिश्रा, बृजेश रावत, विवेक वर्मा, मण्डल अध्यक्ष
बंकी प्रदीप वर्मा, अमित वर्मा, राम विलास वर्मा, मास्टर श्रीपाल
प्रजापति, रामपाल रावत, अजीत सिंह, उमाशंकर वर्मा, राम प्रकाश
श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव, मीना सिद्दीकी, हरगोविन्द सिंह, महेन्द्र
सिंह, बच्चा भैय्या, श्रीराम रावत, सत्य नरायन शुक्ला, विवेक वर्मा, अमित
वर्मा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
असन्द्रा व कोतवाली नगर का घेराव आज
बाराबंकी। प्रदेश सरकार के आहवान पर भाजपा का थाना घेरो अभियान के तहत 11
जुलाई को कोतवाली नगर और थाना असन्द्रा का घेराव किया जायेगा। जिसमें
भाजपा कार्यकर्ता 11 बजे कोतवाली में जाकर प्रदर्शन करेंगे और पुलिस
द्वारा किये काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा भी खोलेंगे। असन्द्रा थाने के
घेराव का नेतृत्व युवा भाजपा नेता सतीश शर्मा और जैदपुर विधानसभा क्षेत्र
के संभावित प्रत्याशी अम्बरीश रावत करेंगे। भाजपा नेताओं ने दोनो स्थानो
पर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की पहुंचने की अपील की हैं।

Related

UP 4511831071224168367

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item