aajtaktimes

यूपी में टाप पर रहेगी समाजवादी पार्टी: गोप

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश विकास में सबसे आगे एक बार फिर से विकास पुरूष
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सफल नेतृत्व में आने वाले चुनाव में सपा टॉप,
बसपा पहले से हॉक वही भाजपा अपने गन्दे विचारों से होगी बिहार-दिल्ली
जैसे साफ। यह बात आज सतरिख में ईदगाह सड़क मार्ग का उद्घाटन करते हुए
प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री सपा प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह
‘गोप’ ने कही, उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक राम गोपाल
रावत ने की। मंत्री गोप ने कहा कि विधायक राम गोपाल रावत ने ईद से पहले
ईदगाह इन्टर लॉकिंग मार्ग अपनी निधि से बनवाकर सराहनीय कार्य किया है
वहीं मैं चाहता हूँ कि प्राचीन माता देवघटा मन्दिर का भी सड़क मार्ग
इन्टरलॉकिंग होनी चाहिये जिसका मै उद्घाटन करूँगा। मंत्री गोप ने कहा कि
सपा के सभी कार्यकर्त्ता अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के मुकाबले काफी
ताकतवर क्षमतावान है साथ हमारा एक ही एजेण्डा है सर्वागीण विकास जो करके
दिखा दिया इन्ही दोनो ताकत की बदौलत सपा फिर प्रदेश में टॉप होकर फिर
अखिलेश सरकार बनने जा रही है जनता सब जानती है कि एक ऐसा प्रधानमंत्री
आये जो बोलते नहीं थे अब ऐसे प्रधानमंत्री है जो बोलते ज्यादा हे हम मन
की बात नहीं करते हम विकास की बात करते हैं, सपा सरकार ने 55 लाख महिलाओं
के सीधे खाते में समाजवादी पेंशन भेजने का काम किया है जो देश की पहली
पेंशन योजना है विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि मेरे दिलो दिमाग में एक
ही नाम रहता है वह नाम है विकास, जिसको लेकर हम गम्भीर है जितना बन पाया
हमने विकास किया 70 से 80 प्रतिशत तक सड़क का पुर्न निर्माण कराया दर्जनों
नई सड़कों का बनवाया वहीं हमने 25 ग्रामों को लोहिया समग्र ग्राम योजना
द्वारा बदहाल तस्वीर की तकदीर बनाने का काम किया है।  उद्घाटन अवसर पर
ब्लाक प्रमुख मुख्तार शाह चेयरमैन प्रतिनिधि रेहान कामिल, सभासद उमा
कान्त श्रीवास्तव, श्याम प्रकाश त्रिवेदी पूर्व चेयरमैन नाजिमा, शाहीन,
पूर्व महासचिव त्रिलोकी गुप्ता, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष चौधरी कलीमुद्दीन
उस्मानी, राजेन्द्र वर्मा पप्पू, बलराम सिंह, असगर अली अंसारी, अश्फाक
अंसारी, राजेश यादव, सभासद प्रमोद यादव, रमेश रावत, प्रधान कैलाश, राम
मिलन एडवोकेट, प्रधान सुरेश यादव प्रधान राम सनेही, प्रधान सिकन्दरपुर,
चन्द्रभान यादव।

Related

UP 1316083348882006779

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item