aajtaktimes

भाजपा सांसद ने जैदपुर थाने में काटा हंगामा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी
द्वारा जैदपुर थाने का बड़ी संख्या में लोगो के साथ घेराव किया गया। सांसद
प्रियंका सिंह रावत के नेतृत्व में जैदपुर कस्बे से कोतवााली तक पैदल
मार्च करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई। जुलूस में
सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी अपना समर्थन दिया। सांसद ने
प्रदेश की बिगड़ रही कानून व्यवस्था, चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार जैसे
संगीन अपराधो पर प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैये के खिलाफ नाराजगी जताते
हुए कहा कि वर्तमान समय में जनपद में कहीं भी आमजन मानस सुरक्षित नही,
सपा सरकार के कार्यकर्ता गली-चौराहो पर सत्ता के नशे में अपराध करते हैं
और उनके खिलाफ कोई भी कानूनी कार्यवाही नही की जाती है। पीड़ित व्यक्ति
यदि थानो में अपनी फरियाद लेकर जाता है तो उससे पहले यही पूछा जाता है कि
उसे किसने भेजा है, यदि वर्तमान सत्ता का संरक्षण होगा तो तुरंत
कार्यवाही होगी नही तो अपमानित कर बैरंग वापस भेज दिया जाएगा। सपा सरकार
में जिला प्रशासन इनके इशारे पर नाचती है। सपा के मंत्री, विधायक का
फरमान ही पुलिस प्रशासन के लिए कानून है। आज किसानो की भूमि पर अवैध
कब्जा, मकानो को तोड़कर उस पर कब्जा कर लेना आम हो गया है। आम जनता का
सबसे अधिक शोषण और अत्याचार थानो से किया जा रहा है। सपा के कार्यकर्ताओं
की तानाशाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विधायक के पुत्र ने
एबीवीपी के कार्यकर्ता से बिना किसी बात के मारपीट कर धन लूट लिया। आये
दिन इस मुद्दे पर प्रदर्शन होने के उपरान्त भी प्रशासन आंख मूंदे बैठी
है। सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पुलिस प्रशासन और समाजवादी सरकार
की तानाशाही रवैये का हमेशा विरोध करती रही है और करती रहेगी। जुलूस के
दौरान सपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने थाने का
घेराव कर लिया। सांसद प्रियंका सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी के
पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को
सौपते हुए सरकार को बर्खाश्त करने की मांग की। इस अवसर पर सांसद
प्रतिनिधि रमेश चन्द्रा, उपेन्द्र सिंह रावत, राजेश वर्मा, हर्षित वर्मा,
सीतासरन वर्मा, आशुतोष अवस्थी, विनय वर्मा, शैलेन्द्र वर्मा, रामकुमार
मिश्र, विनीत वर्मा, निर्मला रावत, दिनेश चन्द्र रावत, परिपूर्णानन्द
वर्मा, गौरव सिंह वर्मा, विनय विश्वकर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में
कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
छेड़खानी के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
बाराबंकी। थाना कुर्सी अन्तर्गत महिलाओं से सरेआम एक दबंग द्वारा छेड़खानी
किये जाने के बाद पुलिस के ढुलमुल रवैये से नाराज होकर आज संगम समाजसेवा
संस्थान की सैकड़ो महिलाओं ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। दो घण्टे
तक प्रदर्शन के बाद थानाध्यक्ष के आश्वासन पर पीड़ित महिलाओं ने अपना
प्रदर्शन खत्म किया। जानकारी के अनुसार थाना कुर्सी क्षेत्र में स्थित
संगम समाजसेवा संस्थान की चार महिलाएं दो जुलाई की सुबह 10 बजे अपने घर
से कार्यालय जा रही थी। तभी रास्ते में ग्राम तिलहेटी निवासी जलालु पुत्र
कमालू ने चारों महिलाओं के साथ अश्लील शब्दो का प्रयोग किया और छेड़खानी
का प्रयास किया। उस घटना की शिकायत लेकर जब पीड़ित महिलाएं थाना कुर्सी
पहुंची तो थाना प्रभारी ने मामले को हल्के में लिया और यह कहकर लौटा दिया
कि जांच करने के बाद कार्यवाही की जायेगी। कई दिनो तक जब इस मामले में
कुर्सी पुलिस ने कुछ नही किया तो आज सुबह दस बजे संगम समाजसेवा संस्थान
की सैकड़ो महिलाओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए थाना कुर्सी में
जाकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। इन महिलाओं की मांग थी कि हम लोगों को जेल
भेज दिया जाये। कम से कम जेल में हम लोगों की इज्जत आबरु सुरक्षित तो
रहेगी। क्योंकि दबंगो की दबंगई के कारण हम लोगों की इज्जत आबरु यहां
सुरक्षित नही है। करीब दो बजे जब थाना प्रभारी तहसील दिवस से वापस थाने
आये तो उन्होने सभी महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही मुकदमा दर्ज करके
आरोपी व्यक्ति को जेल भेजा जायेगा। आश्वासन के बाद महिलाओं ने अपने
प्रदर्शन खत्म किया। संस्थान की अध्यक्ष कौशल्या देवी ने बताया कि अगर 9
जुलाई तक पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल नही भेजा तो जिला मुख्यालय पर
कप्तान का घेराव किया जायेगा।

Related

UP 6136196320659539567

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item