aajtaktimes

जनता दर्शन में सदर विधायक ने सुनी जनसमस्याएं

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी सरकार के पिछले चार साल वर्षों का कार्यकाल तेज विकास
और बुनियादी सुविधाओं से आम आदमी को जोड़ने के लिए समर्पित रहा है।
ऊर्जावान व नौजवान मुख्यमंत्री की अगुवाई में विकास की गतिविधियां तेजी
से परवान चढ़ रही है। समाजवादी सरकार में सभी लोगों का समान रूप से काम हो
रहा है। उक्त विचार आज प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर जिला समाजवादी पार्टी
कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के
बाद सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये। जिला सपा
कार्यालय पर सदर विधायक सुरेश यादव ने जनता दर्शन कार्यक्रम में जो
प्रार्थना पत्र आये उनपर सम्बन्धित अधिकारी से वार्ता कर मामले को
निपटाया, तथा अन्य लोगों की भी समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराया। सदर
विधायक ने आगे कहा कि वर्तमान समाजवादी सरकार के विगत चार वर्षों के
कार्यकाल में जिस तेजी से विकास कार्यों को गति प्रदान की गयी है, उसके
फलस्वरूप जन-जीवन में बहतरी की कई योजनाओं को साकार रूप मिला है। इसका
प्रत्यक्ष प्रमाण प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमौसी से चारबाग तक लखनऊ
मैट्रो रेल परियोजना के रूप में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। विकास की पृष्ठि
भूमि पर आज यह स्वीकार किया जा सकता है कि जिस तेजी के साथ विगत चार
वर्षों दिन एक नई शुरूआत का साक्षी बना है, वह प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य
का भरोसेमन्द आगाज है। उक्त जनता दर्शन में मुख्य रूप से जिला महासचिव
अनिल कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बब्लू, ज्ञान प्रकाश मिश्रा,
जिला सचिव शमीम फन्ने, मो. रिजवान संजय, नन्हेंलाल यादव, संजय मिश्रा,
दीपक गुप्ता, मो. सगीर, पंकज चतुर्वेदी, मास्टर मुस्तफा समेत आदि लोग
उपस्थित थे।

Related

UP 6440278317490871217

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item