aajtaktimes

सीडीओ ने की औद्योगिक क्षेत्र की समीक्षा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने डीआरडीए सभागार में
उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण
किये जाने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है। सीडीओ
जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में उद्यमियों की औद्योगिक इकाईयों हेतु
विद्युतभार स्वीकृत किये जाने औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड एवं अन्य
औद्योगिक आस्थानांे के विभिन्न मामलों में हुई प्रगति की समीक्षा कर रहे
थे। उन्होेने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यदायी संस्थायें श्रमिकों
का पंजीकरण सुनिश्चित कराये। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि उत्तर
प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षित युवा बेरोजगारों स्वरोजगार के अवसर प्रदान
करने के लिए समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना संचालित की गई है। इसके तहत
उद्योग क्षेत्र में 25 लाख रुपये और सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक की
परियोजनाओं पर वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। परियोजना लागत का 25
प्रतिशत मार्जिन मनी के रूप में प्रदान की जायेगी। उपायुक्त उद्योग ने यह
भी बताया कि बाराबंकी में हस्तशिल्प सर्वेक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत
सर्वेक्षण कार्य कराया जा रहा है। उन्होने इस कार्य में उद्यमी संगठन के
प्रतिनिधियों से सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की। औद्योगिक क्षेत्र
कुर्सी रोड में फायर स्टेशन की स्ािापना हेतु कम से कम 4200 वर्ग मीटर
भूमि आवंटित किये जाने हेतु यूपीएसआईडीसी को पत्र प्रेषित किये जानेे के
निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिये गये। उन्होेने औद्योगिक क्षेत्र
कुर्सी रोड में दूरभाष कनेक्टीविटी कराने हेतु बीएसएनएल के अधिकारियों को
निर्देश दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी एके सिंह, उद्यमी संगठन के
प्रतिनिधि एवं विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related

UP 4705590113889450981

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item