aajtaktimes

सदर विधायक ने प्रभारियों का किया जोरदार स्वागत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो से प्रदेश की जनता
पूरी तरह से संतुष्ट है और इसी के बल पर हम लोग ऊजावान व नौजवान
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पुनः 2017 में पूर्ण बहुमत की
सरकार बनायेगे। जरूरत है उन विकास कार्यो को प्रदेश के अनतिम व्यक्ति तक
पहुंचाने की और यह सब आप कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।
उक्त विचार आज विधान सभा (सदर) की समीक्षा बैठक में मण्डल व जनपद प्रभारी
एमएलसी आनन्द भदौरिया व शंशाक यादव ने संयुक्त रूप से विकास खण्ड बंकी के
सभागार में व्यक्त किये। उक्त प्रभारियों का ब्लाक परिसर में पहुंचने पर
सदर विधायक सुरेश यादव ने व सपा नेताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया,
और उनको यह भरोसा दिलाया कि सदर विधायक के नेतृत्व में 2017 में पुनः
भारी मतो से सदर विधान सभा में सपा का परचम लहराएगा। समीक्षा बैठक में
दोनो प्रभारियों ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बड़े ध्यान से सुना
तथा उनकी बातों को नोट भी किया और आश्वासन दिया कि आप लोगों की बातो को
हम लोग नेतृत्व के सामने पूरी ईमानदारी के साथ रहेगे, और आप लोग इसी
निष्ठा के साथ सदर विधायक का साथ देते रहे और सरकार की जनकल्याणकारी
योजनाओं का बहुत ही मुश्तैदी के साथ गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार करो
ताकि पूर्व की सरकारों ने जो प्रदेश की जनता के पैसे की बर्बादी की थी
उसका असली चेहरा प्रदेश की जनता जान सकें। अन्त में सदर विधायक धर्मराज
सिंह उर्फ सुरेश यादव ने दोनो प्रभारियों को यह भरोसा दिलाया की सदर
विधान सभा में माननीय मुख्यमंत्री जी के आर्शीवाद से आाजादी के बाद से अब
तक पहली बार जो विकास कार्य सदर विधानसभा में हुए है उसकी बदौलत पुनः इस
विधान सभा में सपा का परचम लहराएगा। इस मौके पर मो. रिजवान संजय के
संचालन में हुई उक्त समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव अनिल
कुमार यादव, रामनाथ मौर्या, सुबेहा चेयरमैन अदनान चौधरी, शिव कुमार यादव,
रामचन्द्र मिश्रा, नसीम कीर्ति, अजय वर्मा बब्लू, ज्ञान प्रकाश मिश्रा,
वरिष्ठ सपा नेता धर्मेन्द्र यादव, रमेश यादव, बंकी ब्लाक प्रमुख माया
देवी, देवा चेयरमैन शाहबेआलम वारसी, बंकी चेयरमैन पति श्याम सिंह, जुहेर
अंजूम खा, विधान सभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, छात्र सभा अध्यक्ष
प्रहलाद यादव, सरोज मौर्या प्रधान, जाबिर ढकौली, जमनेश कनौजिया, संजय
मिश्रा, दिलीप कुमार बंशल, श्रवण कुमार समेत हजारों की संख्या में
कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related

UP 5375824619984932817

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item