यू पी में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की बनेगी सरकार : अमित शाह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_42.html
आरिफ हुसैनी
जौनपुर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने को तैयार है हमारे कार्यकर्ता अब मन बना चुके है कि इस प्रदेश से सपा, बसपा और कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है। इसके साक्षी आज खुद भगवान इंद्र बन गये है। जिस तरह से काशी प्रांत के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला है बारिश के बावजूद भी कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए ये इसका प्रमाण है। बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद मानते हुए कहा कि इस बात के संकेत है कि प्रकृति भी हमारा साथ दे रही है अब वो दिन दूर नहीं जब हमारी पार्टी का कमल खिलेगा और यहां की जनता के भी अच्छे दिन आएंगे। उन्होंने सपा के प्रदेश सरकार पर अखिलेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारी केंद्र की सरकार ने हर साल एक लाख करोड़ रुपये प्रदेश के विकास के लिए दे रही है पर न जाने ये धन कहां चला जा रहा है अखिलेश बाबू जनता को बतायें। बाबा विश्वनाथ की नगरी से सड़क मार्ग द्वारा जब मैं जौनपुर पहुंचा कि ये पता ही नहीं चला कि सड़क गड्ढे में है कि गड्ढे में सड़क है। इससे यह साबित हो जाता है कि प्रदेश में सपा सरकार ने कितना विकास किया है। वह नगर के टीडी कालेज के मैदान में आयोजित कांशी प्रांत के 14 जिलों के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में कई मुख्यमंत्री कार्य कर रहे होंगे उस प्रदेश का ऐसा ही हाल होगा। बसपा सुप्रीमों मायावती पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि चुनाव आते आते वह खुद अकेले ही हाथी पर सवार दिखाई पड़ेंगी जिस तरह से बसपा में भगदड़ मची है उससे यह बात साबित हो गयी है कि प्रदेश में अब सपा, बसपा से मोहभंग हो चुका है और कांग्रेस को पहले ही हमारी पार्टी ने कई प्रदेशों से सूपड़ा साफ कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि देश के अंदर सरकार बनने के बाद जितनी योजनाएं शुरु की है अगर एक-एक का नाम बताना शुरु करुं तो सात दिन लग जाएंगे। राहुल गांधी पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वे हमसे हिसाब मांग रहे है पर इस भीषण गर्मी में वो जनता को छोड़कर सैर करने चले गये। लगता है कि उन्हें गर्मी बर्दाश्त नहीं है। 10 सालों तक न बोलने वाला प्रधानमंत्री उन्होंने इस देश को दिया था जो विदेश के दौरे पर जाता तो था पर कब आये और गये जनता को पता ही नहीं चलता था। आज हमारी पार्टी का पीएम जब बोलता है तो न सिर्फ देश बल्कि पूरा विश्व कान लगाकर सुनने को मजबूर होता है। इससे यह बात साबित होती है कि देश ही नहीं विदेशों में भी भारत का सम्मान बढ़ा है।
समाजवादी पार्टी और कौमी एकता दल के विलय पर भी अमित शाह ने चुटकी लेते हुए कहाकि पहले से ही पूरा परिवार प्रदेश के विकास को रोक रहा है और अब उसमे से एक अफजाल की पार्टी भी शामिल हो रही है | उन्होंने कहाकि चाचा विलय करता है और भतीजा नाराज हो जाता है | इस पार्टी में चाचा भतीजा पिता सब भरे है और जल्द ही इस पार्टी का सफाया होने वाला है । इस मौके पर रेल मंत्री मनोज सिन्हा , प्रदेश प्रभारी ओम माथुर , प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य , सांसद डॉ के पी सिंह , सांसद रामचरित्र निषाद , प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला , भाजपा नेत्री शशि कुमारी मौर्य , राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया , राजवीर सिंह दुर्गवंशी के आदि मौजूद रहे ।