aajtaktimes

दंबगो ने दम्पत्ति को धुना, पुलिस ने नही दर्ज किया मुकदमा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना असन्द्रान्तर्गत आज सुबह दबंगो ने एक विवाहिता को सरेआम
बीच गांव में जमकर मारापीटा। पीड़िता के पति जब उसको बचाने के लिये दौड़ा
तो दबंगो ने उसको भी जमकर धुनाई कर दी। पीड़ित महिला पति के साथ जब थाना
असन्द्रा में मुकदमा लिखाने आई तो थानाध्यक्ष ने जांच का बहाना बताकर
दोनो लोगो को बैरंग वापस लौटा दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य
अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के
अनुसार थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम अहिरनपुरवा मजरे खुशेहटी निवासी
दबंग काशीराम और उसके लड़के दिनेश ने आने जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर
जबरदस्ती अवैध कब्जा करके उसी रास्ते में ट्यूबवेल लगवा लिया और कोठरी
बनवा ली। जिससे गांव वालों को आने जाने में काफी दिक्कत होती थी। 1 जुलाई
की सुबह गांव के ही निवासी राम प्रताप की लड़की रेनू शौच के लिए गई थी तो
इन दबंगो ने मामूली बात पर रेनू को जमकर मारा पीटा। रेनू अपने पिता के
साथ जब थाने पर मुकदमा लिखवाने गई तो 4 घण्टे तक थाने में बैठने के बाद
भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। वहां से निराश होकर रेनू और उसका पिता
घर वापस लौट आया जिससे इन दबंगों के हौसले और बुलन्द हो गए। आज सुबह राम
प्रताप की पुत्रवधू संजू यादव शौंच के लिए निकली तो इन्ही दबंगो ने उसका
रास्ता रोंक लिया और बीच गांव में उसकी जमकर सरेआम पिटाई कर दी। बाल
पकड़कर पटक-पटक कर मारा पीटा। शरीर के कपड़े भी फाड़ डाले। संजू की चीख
पुकार सुनकर कोई भी ग्रामवासी नही दौड़ा सब तमाशा देखते रहे। अपनी पत्नी
की आवाज सुनकर बाबूलाल जब बचाने दौड़ा तो दबंगो ने उसको भी मारा पीटा।
घायल अवस्था में पीड़िता अपने पति के साथ थाना असन्द्रा पहुंची तो पुलिस
ने वही कहानी दोहराई जिस तरह से रेनू को वापस लौटाया था ठीक उसी तरह से
उसकी भाभी संजू को भी बैरंग वापस लौटा दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक
सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना के
बारे में जब थाना प्रभारी अरूण द्विवेदी से जानकारी की गई तो उनका कहना
था कि मामूली मारपीट की घटना है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related

UP 3484591734724713762

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item