डीआरडीए सभागार में ग्राम्य विकास अभिकरण की बैठक सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_81.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, बाराबंकी की शासी निकाय की बैठकजिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में डीआडीए सभागार में
सम्पन्न हुई। जिसमें एनआरएलएम, मनरेगा, इन्दिरा आवास और लोहिया आवास तथा
विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत प्रगति की समीक्षा की गयी।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बैठक में शासी निकाय के सदस्यों द्वारा उठाये गये
विभिन्न मुद्दों के निराकरण एवं निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी
निर्देश दिये। उन्होने कहा कि विकास कार्यो का क्रियान्वयन पूरी
पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी तत्परता से सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए एके सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय
ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत योजना शुरू होने से 31 मार्च, 2016 तक
कुल 1465 महिला समूह गठित किये गये है। जिनके सुदृढ़ीकरण हेतु कार्य किया
जा रहा है। वर्ष 2016-17 में 31 मई, 2016 तक 109 समूह गठित किये गये है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी कार्यक्रम अन्तर्गत जिले
में वर्ष 2016-17 में 4 लाख 40 हजार 816 जॉब कार्ड धारक है। 5.56 लाख
मानव दिवस सृजित किये गए। 1084.32 लाख रु. व्यय किया गया। इसके पूर्व
वर्ष 2015-16 में 10632.95 लाख रु0 व्यय करते हुए 52.34 लाख मानव दिवस का
सृजन किया गया। इन्दिरा आवास योजनान्तर्गत वर्ष 2015-16 में 10922
इन्दिरा आवास निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष सभी आवासों के लिए प्रथम
किश्त अवमुक्त की जा चुकी है। समुचित प्रक्रिया पूरी कराते हुए दूसरी
किश्त भी जारी की जा रही है। लोहिया आवास योजनान्तर्गत वर्ष 2015-16 में
908 लोहिया आवास निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 628 आवास के लिए दूसरी
किश्त भेज दी गई है। ब्लाक निन्दूरा के प्रमुख ने लोहिया आवास अपात्र को
दिये जाने का एक मामला बैठक में प्रस्तुत किया। जिसकी जांच कराने हेतु
सीडीओ को जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिया गया। विधायक सदर
धर्मराज सिंह यादव ने लोहिया आवास आवंटन में ब्लाकों में समानता बनाये
रखने का सुझाव दिया। बैठक में विधान सभा क्षेत्र वार विधान मण्डल क्षेत्र
विकास निधि योजनान्तर्गत वर्ष 2015-16 में प्राप्त प्रस्तावों पर
स्वीकृति एवं अन्य कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में जिला
पंचायत सदस्य धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने प्रस्ताव रखा कि डीआरडीए में जिला
पंचायत अध्यक्ष का कक्ष की व्यवस्था हो, जिसका सभी ने समर्थन किया।
उन्होने महादेवा और कोटवाधाम के तालाब का सौन्दर्यीकरण कराने सुझाव
प्रस्तुत किया। जिला पंचायत सदस्य सतीश कुमार ने जिला महिला अस्पताल में
महिलाओं के इलाज में लापरवाही और उदासीनता बरतने का मामला उठाया। जिस पर
सीएमओ को उचित कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये। विधायक कुर्सी और
मंत्री फरीद महफूज किदवई के प्रतिनिधि मो0सलमान ने जल निगम की पाइप लाइन
पेयजल योजनाओं के सम्बन्ध में कहा कि वहॉ पर पेयजल योजनाओं के बेहतर
संचालन हेतु स्टॉफ एवं अन्य संशाधन की व्यवस्था की जरूरी है। जिला पंचायत
सदस्य चन्द्रदेव सिंह ने बताया कि रामनगर से गनेशपुर तक सड़क मार्ग की
स्थिति अत्यन्त खराब है। पीडब्लूडी अभियन्ता ने इस सम्बन्ध में हो रही
कार्यवाही की जानकारी दी। बैठक में विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि
जहांगीराबाद, सिद्धौर सहित नवनिर्मित अन्य सीएचसी भवन को शीघ्र क्रियाशील
बनाया जाना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने कहा कि बैठक
में उठाये गये सभी मुद्दों पर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर
विधायक राममगन रावत, एमएलसी राजेश कुमार यादव, विधायक रामचन्द्र यादव
सहित जिला पंचायत सदस्यगण, जिले के अधिकारीगण मौजूद थे।
