समाजवादी चिंतक रामसेवक की मनायी गयी जयंती
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_84.html
बाराबंकी। समाजवाद के पुरोधा, गरीबों एवं दलितों के मसीहा स्व. राम सेवक
यादव की जयन्ती राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज, लखपेडाबाग के प्रांगण
में मनायी गयी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष भारत यादव,
प्रबन्धक डा. विकास यादव तथा अन्य उपस्थित गणमान्यजनो ने बाबू जी के
चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में डा.
विकास यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि राम सेवक यादव अपने सिद्धान्तो
के कारण समाज में विशिष्ट स्थान रखते हैं। उन्होने समाज में व्याप्त
ऊँच-नीच की खाई को पाटकर समाज को एक नई दिशा देने का बीड़ा उठाया। उन्होने
अपने सिद्धांतों को केवल वाचिक ही नही व्यवहारिक रूप दिया। वे समाज के हर
वर्ग को सुखी व संतुष्ट देखना चाहते थे। उनका सम्पूर्ण जीवन दलितो,
शोषितो व वंचित वर्ग के सामाजिक उत्थान के लिये समर्पित रहा। उनके
सिद्धान्त आज के भौतिकतावादी युग में एक प्रकाश स्तम्भ के रूप में हम सब
को दिशा देने का कार्य कर रहे है। बाबू जी का जीवन हम सभी के लिए
अनुकरणीय है तथा उनके द्वारा स्थापित मापदण्ड सामाजिक परिवर्तन के इस दौर
में अत्यधिक उपयोगी है। इस स्थिति में हम सबको बाबूजी की विचारधारा का
अनुकरण कर समाज को शैक्षिक आर्थिक और सांस्कृतिक विकास की ओर अग्रसर करने
का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर हुमांयु नईम खान, डा. वीरेन्द्र
श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र यादव, अशोक सिंह, पीसी त्रिवेदी, एचएल गुप्ता,
केबी सिंह, सुरेश यादव, धर्मेंन्द्र वर्मा, राकेश कुमार, अरविन्द वर्मा,
सुनील कनौजिया, शोभित यादव, सविता गुप्ता, वीना जायसवाल, शशि गुप्ता,
रितू शर्मा, सपना श्रीवास्तव आदि ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि
अर्पित की।
रामसेवक यादव व प्रदीप यादव जैसे भाई इतिहास में कभी-कभी पैदा होते है: गोप
बाराबंकी। स्व. रामसेवक यादव व स्व. प्रदीप यादव जैसे भाई इतिहास में
कभी-कभी पैदा होते है। सहयोग से दोंनो का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है। जिस
तरह से पिछड़े एवं दबे कुचले समाज के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्योछावर
किया है। उसकी मिशाल इतिहास में दूसरी नहीं मिलती। उक्त विचार समाजवादी
पार्टी के महासचिव अरविन्द कुमार सिंह गोप ने पार्टी की मासिक बैठक पर
जिला समाजवादी कार्यालय में स्व. रामसेवक यादव एवं स्व. प्रदीप यादव की
जयन्ती पर व्यक्त किये। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.
कुलदीप सिंह ने कहा कि आज तक इतिहास में जितने बड़े कार्य हुए है। उनको
करने वाले बहुत कम समय में दुनिया छोड़कर चले गये जैसे लोहिया, स्वामी
विवेकानन्द जो कार्य किया है। वह आज भी इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में
लिखा हुआ है। उसी तरह हमारे आदर्श स्व. रामसेवक यादव ने जो कार्य किया है
वह स्वर्णिम अक्षरों में लिख गया है। इस अवसर पर एमएलसी राजेश यादव राजू
ने कहा कि स्व. प्रदीप यादव के विचार एवं कार्यकलापों को जब देखते है तो
हमंे गांधी जी की याद आ जाती है। इस अवसर पर अनिल यादव, पं. रामचन्द्र
मिश्रा, राजरानी रावत, नसीम कीर्ति, श्यामू द्विवेदी, समीम फन्ने, धीरज
गुलसिया, प्रीतम सिंह वर्मा, आशीष सिंह आर्यन, कलीमुद्दीन उस्मानी,
रामनाथ मौर्या, सरोज मौर्या, रफीक चौधरी, राजेन्द्र वर्मा पप्पू, सौरभ
द्विवेदी, ज्ञान ंिसह यादव, फरजान उस्मानी, अलीम मेंहदी, बबलू ठाकुर,
नवनीत श्रीवास्तव आदि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

