रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपाईयों ने किया जोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_427.html
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व
एमएलसी रामनरेश रावत का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। नगर परिषद के बाबू राम
सिंह सभागार में पालिका अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव के संयोजन में
किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा रामनरेश रावत
को फूल-माला पहनाने की होड़ लगी रही। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित
कार्यकर्ताओं ने जोरदार एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद फैजाबाद के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह सिद्धू
ने रामनरेश का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाकर
बाराबंकी का गौरव बढ़ाया गया है। यहां का एक-एक कार्यकर्ता एवं संगठन की
निष्ठानुसार मिलकर कार्य करके वह अपनी अहम भूमिका निभाने का कार्य
करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो दलितों का सम्मान
करना जानती है। इसका उदाहरण है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें पहले ही
एम0एल0सी0 बना चुकी है। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रंजीत बहादुर
श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि वास्तव में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी
में रामनरेश रावत को स्थान देकर लोकप्रिय कार्य किया है। इससे उ0प्र0 में
उनके समाज की एक जुटता 2017 के चुनाव में निखर कर आयेगी। रामनरेश रावत
जनपद के बहुत ही लोकप्रिय नेता है उनका हर जाति, धर्म के लोग आदर करते
है। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह को अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय कार्यसमिति
सदस्य एवं अजीत प्रताप सिंह को क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त होने पर उनका भी
स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह, बाबू केदार
बक्श सिंह, रामबाबू द्विवेदी, नगर अध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव, आदि ने
भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हर्षित वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शरद अवस्थी, संदीप गुप्ता, रचना श्रीवास्तव,
राजा कासिम, शिव हर्ष सिंह, विपिन पाण्डेय, देवेन्द्र प्रताप सिंह
ज्ञानू, अवध रस्तोगी, बबलू कनौजिया तथा विजय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता
एवं संगठन के लोग उपस्थित रहे।