aajtaktimes

भाजपा महिला मोर्चा ने मायावती का फूंका पुतला

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता महिला मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के
नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह त्यागी और महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष और
भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष ने मायावती का पुतला छाया चौराहे
पर फूंका। रचना श्रीवास्त ने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती के
प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रदर्शन में समान बेटियों के लिये इस तरह की
अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अपनी पार्टी के पदाधिकारी नसीमुद्दीन
सिद्दीकी को पार्टी से बर्खास्त नहीं किये जाने के कारण इससे नाराज होकर
आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के तमाम प्रदर्शनकारी
एवं कार्यकताओं ने मिलकर पुतला फूंका। इस मौके पर प्रतिमा सिंह त्यागी,
अर्चना मित्रा, मनीषा गुप्ता, अलका पाण्डे, चन्द्रमणि, मंनत मिश्रा, डा.
अंजू शुक्ला, विपिन रस्तोगी, शंम्भू नाथ मिश्र, गुरूदीप सिंह सिद्धू,
क्षितिज कुमार वर्मा, अनुराग शुक्ला, राहुल मौर्या, मोनू ठाकुर,
हर्षवर्धन शुक्ला सहित सैकड़ो भाजपाई मौजूद रहे।

Related

UP 37354935347738716

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item