बढ़ती हुई आबादी हमारे देश के लिए और हमारे विकास के लिए अभिशाप है: जिलाधिकारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_474.html
बाराबंकी। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा‘‘ के समापन के अवसर पर एक
गोष्ठी का आयोजन गॉधी सभागार में किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन जिलाधिकारी
अजय यादव ने मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार एवं मुख्य चिकित्सा
अधिकारी डा. सतीश चन्द्रा के साथ किया। ‘‘विश्व जनसंख्या दिवस‘‘ के वर्ष
2016 के श्लोगन “जिम्मेदारी निभाओं-प्लान बनाओं” से प्रेरणा लेते हुए इस
कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ती हुई आबादी
हमारे देश के लिए और हमारे विकास के लिए अभिशाप है, हमें अपने परिवारों
को सीमित रखना चाहिए। “जिम्मेदारी निभाओं-प्लान बनाओं” यह श्लोगन हमें
आत्मसात करना चाहिए और अपने परिवार को उनकी अपेक्षित आवश्यकताओं को पूरा
कर पाने के ही अनुसार करनी चाहिए जिससे हमारे परिवार और हम खुशहाल रह
सके। बढ़ती जनसंख्या जीवन से जुड़े हर एक क्षेत्र में तमाम तरह की
परेशानियों को जन्म देती है। यदि हम समय रहते जनसंख्या नियंत्रण की दिशा
में गंम्भीर प्रयास नही करेंगे तो स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, खाद्यान्न
जैसे तमाम क्षेत्रों में ऐसी चुनौतियों से रूबरू होना पड़ेगा जिनसे निपटना
बहुत ही मुश्किल हो जायेगा। वैसे भी भुखमरी के कगार पर पहुॅचा आदमी कानून
का पालन नही कर सकता। परिवार कल्याण कार्यक्रमों में प्रदेश स्तर पर
उल्लेखनीय प्रगति पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों,
कर्मचारियों की प्रशंसा की। जनसंख्या स्थिरिता पखवाड़ा के अवसर पर परिवार
कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्य
कर्मियांे व संस्थाआंे को सम्मानित भी किया गया, जिसमे फाइलेरिया
निरीक्षक केके गुप्ता, चिकित्सको में डा. एमके गुप्ता, डा अजीत कुमार
सिंह, डा नरेन्द्र यादव, डा. संजय मिश्रा, डा0 संदीप तिवारी, स्टाफ नर्स
हेमलता, एएनएम केतकी वर्मा, मानकी मिश्रा, मुन्नी देवी, उर्मिला देवी,
तारा श्रीवास्तव तथा आशा कार्यकत्री सुनीता देवी, रानी देवी, कुसुम देवी
एवं दयावती प्रमुख रहे। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शारदा यादव,
अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डा. विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी नीलम यादव,
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजाराम, डा. आईपी वर्मा, डा. राजीव
सक्सेना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया
इन्टर कालेज के प्राचार्य एहरार अहमद द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन
परिवार कल्याण के नोडल अधिकारी डा. एससी धुसिया ने किया गया।
