aajtaktimes

दो दिवसीय रीजनल एजुकेशनल कांफ्रेंस का समापन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जेआईटी) परिसर में
उत्तर प्रदेश राबिता कमेटी की तरफ से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर आयोजित दो
दिवसीय रीजनल एजुकेशनल कांफ्रेंस  का आज समापन किया गया। समापन समारोह की
अध्यक्षता कर रहे  उत्तर प्रदेश राबिता कमेटी के उपाध्यक्ष और कीर्ति
चक्र विजेता ब्रिगेडियर असरार रहीम खान ने कहा कि ड्राप आउट बच्चो पर
ध्यान दिए जाने की जरुरत है। रचनात्मकता पर ज्यादा जोर होना चाहिए तभी
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संस्थान के ट्रस्टी सदस्य गौस
मोहियुद्दीन ने कहा कि जो भी आधारभूत संरचना है उस को ज्यादा से ज्यादा
उपयोग में लाना चाहिए और हमें समझना होगा कि सरकारी तंत्र कैसे काम करता
है। संस्थान के निदेशक ने (प्रो.) डॉ. ख्वाजा एम.रफी ने  आये हुए सभी
अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि संस्थान को
विश्वविद्यालय बनाने का सपना जल्द ही पूरा होगा। एक अन्य कार्यक्रम में
रविवार देर शाम इल्मी मुशायरा का आयोजन किया गया जिसमे आलमी शोहरत याफ्ता
शायरों ने जलवा बिखेरा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के निदेशक
(प्रो.) डॉ. ख्वाजा एम.रफी ने आये हुए सभी शायरों को पुष्पगुच्छ भेंट कर
उनका स्वागत किया। मुशायरे की निजामत कर रहे अजम गोंडवी ने कार्यक्रम की
शुरुवात नात -ए-पाक की तिलावत के साथ की। नजमी गोंडवी ने जब पढ़ा कि न
जाने क्यों वो मुझसे जल रहा है, मेरा जीना उसे अब खल रहा है। उसे मालूम
क्या मेरी हकीकत , मैं हूँ दुनिया में तो सब चल रहा है।। तो बैठे लोगो ने
इसे काफी सराहा।  आलमी शोहरत याफ्ता शायर फैज खुमार ने पढ़ा कि अब न
सोचेंगे तेरे बारे में, आ गए हम बहुत खसारे में। कान रखते हैं ये दरों
दीवार , बात  करिये मगर इशारे में।। उन्होंने पढ़ा कि साथ तेरे जो चल रहा
हूँ मैं , ना जाने कितनो  को खल  रहा हूँ मैं । मेरा शजरा उठा के देखो तो
,आबरू-ए -गजल रहा हूँ मैं।।  चाँद लगा दिए।  आलमी शोहरत याफ्ता शायर
उस्मान मीनाई ने भी अपने कलाम से महफिल चाँद लगा दिए। उनके शेर नजर आने
लगे दुनिया में 72  फिरके,क्या कयामत में कोई अब भी कसर बाकी  है ने खूब
वाह वाही लूटी।  इसके अलावा आदर्श बाराबंकवी ,कासिम अब्बास,शारीकी शोएब
अनवर ,मुजीब सिद्दीकी ,डा. फिदा हुसैन अंसारी,डा. जावेद जमील ,और अजम
गोंडवी जैसे शायरों ने भी अपने कलाम पेश किये। संस्थान के प्रशासनिक
अधिकारी आफाक अहमद ने आये हुए सभी शायरों और अतिथियों को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम की मुख्य भूमिका निभाने वालों में मीडिया संस्थान के सहायक
निदेशक मो जुबैर खान, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव मो. फहद ने किया।

Related

UP 8684464373174767940

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item