गरीब किसानों की मसीहा हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री: सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_526.html
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार निःस्वार्थ भावना से सभी धर्म एवं
जाति के लिए काम कर रही है गरीब किसानों के मसीहा हैं उत्तर प्रदेश के
युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। गरीब किसान का दर्द वही समझ सकता है जिसने
गरीबी को बहुत करीब से देखा है उत्तर प्रदेश का किसान समाजवादी सरकार ने
अपने को सुरिक्षत महसूस कर रहा है। किसानों की मद्द हर स्तर पर समाजवादी
सरकार कर रही है। पूवर्ती सरकारों ने किसान को छलने का काम किया है। उक्त
विचार आज ग्राम गरगुज, सपहिया, उदाईपुर, गोपालपुर, में चश्मा वितरण करते
हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किया। जब चश्मा
लेकर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव गांव पहुचे तो गांव की
जनता के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी विधायक ने स्वयं लोगों के घर-घर
जाकर चश्मा वितरित किया। समाजवादी सरकार के विकास सामाजिक सद्भाव और
धर्मरिपेक्षता के प्रतिबद्धता के कारण हो झूठ और लूट की राजनीति करने
वाले निराश और कुंठित हो रहे हैं। किसी को सत्ता छिन जाने की कसक है तो
किन्ही दलों की सत्ता से बढ़ रही दूरी। उक्त अवसर पर मुख्य रूप कामता
यादव, रामनरेश, राम सरन, रिजवान संजय, सहजराम, नन्हें यादव, प्रहलाद
यादव, राहुल रामसेवक, सुजीत, सुनील, देशराज, रंजीत, पवन, बाबुल मिश्रा,
अर्जुन, अंकित, रामप्रवेश आदि लोग उपस्थित थे।

