बिजली कटौती के विरोध में कासिम ने घेरा डीएम कार्यालय
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_576.html
मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजा कासिम के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा
कार्यकर्ताओं ने पहले जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा और बाद
में ज्ञापन देकर विद्युत कटौती तत्काल बंद किये जाने की मांग की। इस मौके
पर बोलते हुए श्री कासिम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री घोषणा करते हैं
कि बाराबंकी शहर को 24 घण्टे बिजली उपलब्ध करायी जायेगी। लेकिन उनकी इस
घोषणा को चार साल से ज्यादा हो गया है। लेकिन आज तक शहर में कभी भी
विद्युत सप्लाई सही नही आयी। उन्होने कहा कि विभाग के अधिकारियों की
लापरवाही का नतीजा है कि शहरवासियों को मात्र 12 से 14 घण्टा ही बिजली
नसीब हो रही है। उन्होने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को चेतावनी दी
कि अगर सुबह 7 से 9 और रात्रि 9 से 11 विद्युत कटौती तत्काल बंद नही की
जाती तो अल्पसंख्यक मोर्चा आंदोलन करने को बाध्य होगा। कार्यकर्ताओं में
करीब एक घण्टे तक जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर
जुबेदा खातून, शब्बीर चौधरी, फराज हुसैन, जुबेर अहमद, मो. सैफ, मो. कैफ
सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

