ताबड़तोड़ चोरियों से जैदपुर कस्बावासी परेशान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_595.html
जैदपुर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ चोरियॉ कम होने का
नाम नही ले रही है। जिससे लोगों को रातों में जाग जाग कर अपने समान की
रखवाली करना पड रहा है। लोगों का कहना है कि उक्त चोरियॉ क्षेत्र में
जुये के चलते हो रही है। बीती रात गढ़ी राखमऊ के प्रा.वि. में चोरों ने
जमकर हाथ साफ कर रखा हुआ समान उडा ले गये। सुबह होने प्रधानाध्यापक को
जानकारी होने के बाद थाना जैदपुर में तहरीर देकर कार्यवाही की मॉग की
गयी। थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम गढी राखमऊ के प्रा.वि. में बीती रात
चोरो द्वारा सेंध लगाकर विद्यालय में रखी वेटिंग मशीन, दीवाल घडी सहित
लोहे का अन्य सामान चोरी हो गया जबकि एक दिन पूर्व रहमानगंज के
सिराजुददीन के घर में चोरों ने घुस कर दस लीटर मेंथा आयल, सोने चॉदी के
जेवर गैस सिलेन्डर सहित घर में रखे 10000 रू. पर हाथ साफ किया गया था।
जिससे ग्रामीणों की नींद गायब होने के साथ साथ क्षेत्र में भय आज भी कायम
है। और लोग अपने घरों की जाग जाग कर रखवाली करने पर मजबूर है। बताते चले
कि लोगों का कहना है कि मोहल्ला चमन में हो रहे दिनों रात जुए के चलते
ताबड़तोड़ चोरियों हो रही है। जुए की खबर कई बार प्रकाशित करने के बाद भी
पुलिस द्वारा जुआरियों पर कोई कार्यवाही न होने से आज परीणाम सामने है।

