जिलाधिकारी ने समग्र लोहिया ग्राम बन्नी सुलेमाबाद का किया निरीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_887.html
बाराबंकी। एडीओ पंचायत गांव के शेष बचे घरों में भी सरकारी प्रोत्साहन से
शौचालय बनवायें। गांव को जिले का पहला ओडीएफ ग्राम बनाने के लिए अधिकारी
और ग्राम निवासी आपसी सामंजस्य से पूरा प्रयास करें। किसान अपना ऑनलाइन
पंजीकरण अवश्य करायें और सरकार द्वारा दी जा रही बीज की खरीद पर सब्सिडी
को प्राप्त करें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी अजय यादव ने आज तहसील फतेहपुर
के लोहिया ग्राम बन्नी सुलेमाबाद के निरीक्षण के समय व्यक्त किये।
जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर गांव वालों से सरकार द्वारा प्रदत्त
योजनार्न्तगत सुविधाओं के बारे में स्वयं पूछा। गांव के लोगों ने बताया
कि उन्हें 17 से 18 घण्टे बिजली मिल रही है। बच्चों को स्कूल में
मध्यान्ह भोजन मिलता है, गांव के सभी हैण्डपम्प सही है और उनसे पानी
प्राप्त हो रहा है। गांव में 11 सोलर लाइट लगी है और सभी सही है।
जिलाधिकारी ने सरकार की प्रत्येक योजनान्तर्गत सुविधा के लिए अधिकारियों
से न पूंछकर गांव वालों से सीधे प्रश्न किया। गांव वालों को पूरा अवसर
दिया गया कि वे सही वस्तुस्थिति से अवगत करायें। गांव का स्थलीय निरीक्षण
करते हुए सीसी रोड निर्माण एवं शौचालय निर्माण तथा लोहिया आवासों को
स्वयं देखा। उन्होने प्रत्येक शौचालय के साथ बनायी गयी पानी की टंकी
व्यवस्था की अत्यन्त सराहना करते हुए कहा कि जिन घरों में शौचालय निर्माण
शेष है उन्हें भी प्रेरित कर शीघ्र निर्माण करा दिया जाये, जिससे यह गांव
निश्चित रूप से जिले का पहला ओडीएफ ग्राम हो सकता है। उन्होने चौपाल में
गांव वालों को इसके लिए प्रेरित भी किया। चौपाल में उन्होने ग्राम
निवासियों द्वारा दिये गए लिखित सुझावों एवं प्रार्थना पत्रों को भी
विचारार्थ लिया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी के साथ उपजिलाधिकारी
फतेहपुर, जिला पंचायत अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला
कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला
खाद्य विपणन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित समस्त सम्बन्धित
अधिकारी उपस्थित रहे।