aajtaktimes

सदर विधायक ने किया वृक्षारोपण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। वृक्षों का हमारे जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है
वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं कर सकता है। पर्यावरण की
दृष्टि पेड़ों का होना बहुत ही जरूरी है। इस लिए प्रकृति ने सबसे पहले
पेड़ों पर ध्यान दिया और सारे संसार में इसकी उत्पत्ति हुयी। प्रत्येक
व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उक्त विचार
आज विधान सभा सदर के अन्तर्गत शहर के लखपेड़ाबाग में भवानी नीम मन्दिर के
प्रागण में वृक्षारोपडण करने के पश्चात सदर विधायक र्ध्माराज सिंह उर्फ
सुरेश यादव ने व्यक्त कियें। श्री यादव ने आगे कहा कि आज के महौल में जिस
तरह से पेड़ गायब हो रहे है हम लोगों के लिए पर्यावरण की शुद्धता में कमी
आ रही है, जो मानव समाज के लिए बहुत ही घातक है। सभी लोगों को यह प्रण
लेना चाहिए की पूरे जीवन में कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाएगे और उसकी
देखरेख भी करेगें। समाजवादी सरकार ने इस कड़ी में बहुत बड़ा फैसला लेकर एक
कीर्तिमान बनाया है जो लगातार चल रहा है। हमारी विधानसभा में भी बहुत
वृक्ष रोपित हो रहे है और लोगों की इसके प्रति रूची बढ़ी है। उक्त अवसर पर
मुख्य रूप से जेपी यादव, पूर्व बीडीसी संदीप बंसल, सदर विधायक प्रतिनिधि
मो. रिजवान संजय, प्रहलाद यादव, सोनू यादव, सुधीर यादव, पंकज चतुर्वेदी,
कमलेश, जमनेश कनौजिया, राज बहादुर, कैलाश, सरफराज, मो. इसहाक, दुर्गेश,
आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 5791349206205920752

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item