aajtaktimes

दुर्गापुरी के नागरिकों ने किया वृक्षारोपण

बाराबंकी। सम्यक एकता का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छ बाराबंकी हरित
बाराबंकी मुहिम हेतु दुर्गापुरी वार्ड के नागरिकों ने स्वंय पैसा एकत्र
कर अपने पुर्वजों के नाम से ब्रिकगार्ड बनवाकर कदम, नीम, चितवन, अशोक,
गुलमुहर आदि पेड़ लगवाकर सरकार की मुहिम क्लीन यूपी ग्रीन यूपी को पूरा
किया। आज नगर पालिका अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव व सरकार द्वारा
सभासद सादिक हुसैन ने इस मौके पर वृक्षारोपण कर दुर्गापुरी वार्ड के
लोगों का उत्साहवर्द्धन किया। अपने पूर्वजों की स्मृति में पेड़ लगाने
वाले रामधन मुखर्जी, रबिन्द्र कुमार नाग, अन्सुवेन्द्र मोहन, चन्द्र
प्रकाश तिवारी, दमयन्ती देवी, जीके श्रीवास्तव, दिलीप कुमार यादव, सुरेश
चन्द्र श्रीवास्तव, एनपी शर्मा, अगम सहाय खरे, आशीष अरोड़ा, जगन्नाथ
प्रसाद वर्मा, जय प्रकाश श्रीवास्तव, केएम चतुर्वेदी ने सहयोग किया।
कार्यक्रम का संचालन सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने किया।

Related

UP 91858987723371113

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item