aajtaktimes

प्राथमिक विद्यालय के बच्चे पी रहे हैं गंदा पानी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों मे बच्चों को एमडीएम के तहत भोजन तो मिल
रहा है परन्तु पीने के लिए पानी नही मिल रहा है जिससे भोजन करने के बाद
बच्चों को पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकते रहते है। प्राथमिक विद्यालय
बड़ागंाव प्रथम मे शुक्रवार को विद्यालय के बच्चे दोपहर का भोजन करने के
बाद पानी के लिए बाजार मे इधर-उधर भटकते देखे गये। बाजार मे लगे एक मात्र
इण्डिया मार्का टू हैण्ड पम्प पर विद्यालय के दो सैकड़ा से अधिक बच्चे
पानी के इंतजार मे काफी देर तक हाथो मे प्लेटे व कटोरे लिए लाइन मे अपनी
बारी के लिए खड़े रहते है। विद्यालय की प्रधानाध्यिापका कहकशां खान
शुक्रवार को छुट्टी पर थी। विद्यालय मे मौजूद सहायक अध्यापिका ने नाम न
छपने की शर्त पर बताया कि विद्यालय मे लगा इण्डिया मार्का टू हैण्डपम्प
काफी समय से गन्दा व पीला पानी दे रहा है। जो पीने योग्य नही है।
विद्यालय के खराब हैण्डपम्प को ठीक कराने के लिए कई बार ग्राम प्रधान व
पंचायत सचिव से कहा गया परन्तु हैण्डपम्प को ठीक नही कराया गया है। जिससे
एमडीएम बनाने से लेकर बच्चो के पानी पीने तक के लिए बाहर का सहारा लेना
पड़ता है।

Related

UP 8388337749504847974

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item